Publish Date:10-Jan-2019 21:50:15
राजकाज न्यूज, भोपाल
भारतीय प्रशासनिक सेवा के आई ए एस अधिकारी एम. गोपाल रेड्डी प्रशासकीय सदस्य राजस्व मंडल ग्वालियर को अपर मुख्य सचिव जनसंपर्क एवं प्रबंध संचालक माध्यम के पद पर पदस्थ किया गया है। अन्य आदेश में सामान्य प्रशासन विभाग ने नये विभाग अध्यात्म विभाग में सचिव एवं उप सचिव के पद पर भी पदस्थापना की गयी है।