03-May-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

IPL 2024 : कोलकाता की सीजन में लगातार तीसरी जीत, दिल्ली को 106 रनों से हराया

Previous
Next

विशाखापत्तनम के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स को अपने आईपीएल इतिहास की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। कोलकाता ने पहले खेलते हुए सुनील नेरेन के 39 गेंदों पर 85, रघुवंशी के 27 गेंदों पर 54, आंद्रे रसेल के 19 गेंदों पर 41, रिंकू सिंह के 8 गेंदों पर 26 रनों की बदौलत 7 विकेट खोकर 272 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली ने पावरप्ले में ही शॉ, वार्नर, मार्श के विकेट गंवा लिए। कप्तान पंत और ट्रिस्टन स्टब्स ने अर्धशतक लगाए लेकिन टीम लक्ष्य से बहुत दूर रह गई और 106 रन से मैच गंवा लिया। इस हार के साथ ही दिल्ली अंक तालिका में आखिरी पायदानों पर आ गई है तो वहीं, कोलकाता 3 मैचों में 3 जीत के साथ पहले नंबर पर आ गई है।

आईपीएल में अब तक के सर्वश्रेष्ठ स्कोर
277-3 हैदराबाद बनाम मुंबई (2024)
272-7 कोलकाता बनाम दिल्ली (2024)
263-5 बेंगलुरु बनाम पुणे (2013)
257-5 लखनऊ बनाम पंजाब (2023)
248-3 बेंगलुरु बनाम गुजरात (2016)
 
कोलकाता नाइट राइडर्स : 272/7 (20 ओवर)
कोलकाता को फिलिप सॉल्ट और सुनील नेरेन ने तेजतर्रार शुरूआत दी। खास तौर पर नेरेन लय में दिखे। उन्होंने ईशांत शर्मा के एक ओवर से 26 रन भी खींचे। फिलिप सॉल्ट के 12 गेंदों पर 18 रन बनाकर आऊट होने के बाद भी नेरेन नहीं रुके और 21 गेंदों पर 4 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया और पावरप्ले में स्कोर 88 तक पहुंचा दिया। 9 ओवर तक कोलकाता 126 तक पहुंच गई थी। नेरेन 39 गेंदों पर 7 चौके और 7 छक्कों की मदद से 85 रन बनाकर आऊट हो गए। वहीं, रघुवंशी 27 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 54 रन बनाने में सफल रहे। 15 ओवर में स्कोर 195 हो चुका था। इसके बाद आंद्रे रसेल ने एक छोर संभाल लिया और बड़े शॉट लगाने जारी रखे। इस बीच कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 11 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 18 रनों का योगदान दिया। कोलकाता ने 19वें ओवर में रिंकू सिंह के लगातार दो छक्कों की बदौलत 250 स्कोर पार कर लिया। रिंकू सिंह भी लय में दिखे। उन्होंने 19वें ओवर में तीन छक्के और एक चौके की मदद से स्कोर 264 तक पहुंचा दिया। वह 8 गेंदों पर 26 रन बनाकर आऊट हो गए। रसेल ने ईशांत की गेंद पर बोल्ड होने से पहले 19 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 41 रन बनाए। ईशांत ने इसके बाद रमनदीप सिंह (2) को भी आऊट किया। वेंकटेश अय्यर ने कुछ शॉट लगाकर स्कोर 272 तक पहुंचाया।
दिल्ली कैपिटल्स : 166/10 (17.2 ओवर)
बड़े लक्ष्य का पीछे करने उतरी दिल्ली से उम्मीद थी कि वह पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर के साथ मजबूत शुरूआत करेगी लेकिन दोनों ओपनर्स फेल हो गए। वार्नर ने जहां 13 गेंदों पर मात्र 18 रन बनाए तो वहीं, पृथ्वी 7 गेंदों पर 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मिशेल मार्श से उम्मीद थीं लेकिन वह दो गेंदों पर बिना रन बनाए पवेलियन लौट गए। इसके बाद अभिषेक पोरेल 5 गेंदों पर 0 पर आऊट हो गए। इसके बाद कप्तान पंत ने पारी संभालने की कोशिश की। पंत ने कोलकाता के गेंदबाज वेंकटेश अय्यर के एक ओवर में 28 रन खींच लिए। उन्होंने इस ओवर में 4 चौके और दो छक्के जमाए। 13वें ओवर में वह चक्रवर्ती की गेंद को मारने के चक्कर में श्रेयस के हाथों लपके गए। पंत ने 25 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 55 रन बनाए। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स ने 28 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। ट्रिस्टन 32 गेंदों पर 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 54 रन बनाकर आऊट हो गए। इनके पीछे सुमित कुमार ने भी 6 गेंद पर 7 रन बनाकर नेरेन की गेंद पर मनीष पांडे को कैच दे बैठे। रसिख सलाम ने 5 गेंदों पर 1 तो एनरिक ने 4 रन बनाए। दिल्ली को यह मुकाबला 106 रन से गंवाना पड़ा। दिल्ली की ओर से वैभव अरोड़ा ने 3, वरुण वक्रवर्ती ने 3 विकेट लिए।
 
साभार- पं के
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26674690

Todays Visiter:2700