Publish Date:16-Apr-2024 17:54:47
राजकाज न्यूज, भोपाल
राज्य के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मध्यप्रदेश चिकित्सा शिक्षा ( राजपत्रित ) सेवा भर्ती नियम 2023 के अधीन गठित समिति की सिफारिश पर प्रदेश के 18 चिकित्सा महाविद्यालयों में चिकित्सा शिक्षकों को अधिष्ठाता (डीन) के पद पर पदस्थापना की हैं। ये पदस्थापना उनके चयन के बाद जारी आदेश में की गयी।
डॉ. कविता एन. सिंह को भोपाल, डॉ. संजय दीक्षित को इंदौर, डॉ. देवेन्द्र कुमार शाक्य को शिवपुरी, डॉ. परवेज अहमद सिद्दीकी को सिवनी, डॉ. अनीता मुथा को रतलाम, डॉ. नवनीत सक्सेना को जबलपुर, डॉ. शशि गांधी को मंदसौर, डॉ. भागेश्वर रामटेके को शहडोल, डॉ. राजधर दत्त को सिंगरौली, डॉ. संजय दादू को खण्डवा, डॉ. राजेश गौर को श्योपुर, डॉ. प्रमेन्द्र सिंह ठाकुर को सागर, डॉ. गीता को ग्वालियर, डॉ. मनीष निगम को विदिशा, डॉ. सुनील अग्रवाल को रीवा डॉ. अक्षय कुमार निगम को छिंदवाड़ा, डॉ. अरविंद घनघाेरिया को नीमच तथा डॉ. दीपक सिंह मारावी को दतिया के चिकित्सा महाविद्यालय में अधिष्ठाता पदस्थ किया हैं।