12-Jul-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

अमरवाड़ा में भाजपा को विधानसभा उपचुनाव जिताएं, हम विकास में चार चांद लगा देंगे

छिंदवाड़ा, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा और पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने शनिवार को छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव को लेकर हर्रई, सुरलाखापा और अमरवाड़ा ग्रामीण मंडल के अहरवाड़ा, हड़ाई, धरमी और सेजा शक्ति केंद्र की बैठकों को संबोधित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और कमलनाथ ने छिंदवाड़ा की जनता को हमेशा धोखा दिया है। कमलनाथ ने आदिवासी भाईयों को ठगा है। प्रधानमंत्री की गरीब कल्याण की  योजनाओं का लाभ अमरवाड़ा के हर गांव तक भाजपा सरकार पहुंचा रही है। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सभी बूथों को जीतने का संकल्प लेकर चुनाव अभियान में जुट जाएं। आप सभी अमरवाड़ा उपचुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाएं। इस विधानसभा क्षेत्र के हर गांव के विकास की गारंटी भारतीय जनता पार्टी लेती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने गौरपानी में धरमी शक्ति केन्द्र प्रभारी दयाराम धुर्वे के निवास पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया।
कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर जनता को बताएं प्रदेश सरकार की योजनाएं - विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि देवतुल्य कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत व परिश्रम से मध्यप्रदेश में भाजपा को पहले विधानसभा चुनाव फिर लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय मिली है। छिंदवाड़ा जिले और अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में अधिकांश लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं के हितग्राही हैं। सभी का भाजपा के प्रति अटूट विश्वास है। सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क करें और भाजपा की डबल इंजन सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता को बताएं। आप सभी अमरवाड़ा उपचुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाएं, भाजपा सरकार हर गांव में विकास के चार चांद लगा देगी।
कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में इतिहास रचा, अमरवाड़ा भी ऐतिहासिक मतों से जीतेंगे
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा में भाजपा का परचम फैला है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से कमल खिलाकर इतिहास रच दिया है। रिकॉर्ड मतों से लोकसभा चुनाव जीते है। इसी तरह अमरवाड़ा उपचुनाव में भी पार्टी प्रत्याश्या कमलेश शाह को ज्यादा से ज्यादा वोट दिलाकर विजयी बनाना है। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद तीन करोड़ पीएम आवास को मंजूरी प्रदान की है।
डबल इंजन की सरकार से अमरवाड़ा में विकास होगा-  अजय जामवाल
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका संगठन और देवतुल्य कार्यकर्ता है। आप सभी कायकर्ता हर बूथ पर पार्टी प्रत्याशी बनकर चुनाव अभियान में जुट जाएं। जितना मजबूत हमारा बूथ होगा, भाजपा को उतनी ऐतिहासिक विजय मिलेगी। उपचुनाव में भाजपा यहां से विजयी होगी और अमरवाड़ा का विकास भाजपा की डबल इंजन सरकार करेगी।  कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता से संपर्क करें और लोगों को प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार के गरीब कल्याण के कार्यों के साथ उपलब्धियां जनता को बताएं और भाजपा को वोट भाजपादेने की अपील करें। इस क्षेत्र की जनता का प्रधानमंत्री पर अटूट विश्वास है। आप सभी कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर लोगों को मतदान करने के लिए भी प्रेरित करें। जितना अधिक वोट प्रतिशत होगा, भाजपा को जीत उतनी ही ऐतिहासिक होगी। इसलिए आप सभी कार्यकर्ता प्रत्याशी बनकर अपने-अपने बूथ पर अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए प्रयास करें। केंद्र में भाजपा की सरकार है और राज्य में भाजपा की सरकार है। अमरवाड़ा में भी आपकी सरकार होना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता दीपक सक्सेना, वरिष्‍ठ नेता श्री शैलेन्‍द्र बरूआ, जिलाध्‍यक्ष श्री शेषराव यादव, प्रदेश प्रवक्ता श्री अजय धवले सहित शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल अध्यक्ष सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:27691282

Todays Visiter:5507