20-May-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम - सतीश उपाध्याय

Previous
Next

कार्यकर्ताओं की मेहनत से प्रचंड कमल खिलेगा, सभी का आभार - आलोक शर्मा

भोपाल, भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने भोपाल लोकसभा के मुख्य चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं की आभार बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत 10 वर्षों में जनहितैषी योजनाओं से सरकार पर जनता का विश्वास बढ़ा और सरकार के पक्ष में देश में ऐतिहासिक वातावरण बना हैं। कार्यकर्ताओं ने इस विश्वास को पोलिंग बूथ तक ले जाकर मत के रूप में परिवर्तित करने का बडा दायित्व निभाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमें बूथ पर 370 वोट बढ़ाने और भाजपा गठबंधन को 370 से अधिक लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त करने के लक्ष्य को कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर हर घर तक पहुंचाया है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का गौरव हासिल करने और भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बने इसके पीछे देवतुल्य निष्ठावान कार्यकर्ताओं की मेहनत है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अपने सम्मान और स्वाभिमान के लिए राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए, भगवान राम के लिए, भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के विचार के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देता है। ऐसे हमारे सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं का मैं आभार व्यक्त करता हूं। भाजपा प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवान दास सबनानी, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा और महापौर मालती राय ने भी संबोधित किया।
देश हित में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने लिए दमदार निर्णय
उपाध्याय ने कहा कि 2014 के पहले पूरे देश में निराशा, अविश्वास, अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का बोलबाला था। कश्मीर में पत्थरबाजी, नक्सलवाद और आतंकवाद की घटना आम बात होती थीं, लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। देश में असाध्य समझी जाने वाली समस्याएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही सब हल हो गई हैं। चाहे वह धारा 370 हो, भव्य राम मंदिर का विषय हो, ट्रिपल तलाक से मुस्लिम बहनों को आजादी हो, ऐसे देष हित में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने अनेकों उल्लेखनीय और दमदार कार्य किये हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को विकास के पथ पर आगे ले जाने का कार्य कर रहे हैं। 2014 में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में 11वें स्थान पर  थी। श्री नरेन्द्र मोदी जी के 10 वर्षों में किए गए विकास कार्यों से भारत आज विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है।
कार्यकर्ताओं की मेहनत से प्रचंड कमल खिलेगा, सभी का आभार - आलोक शर्मा
भाजपा लोकसभा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने आभार बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से भोपाल लोकसभा में प्रचंड कमल खिलेगा और भाजपा यहां ऐतिहासिक बहुमत से चुनाव जीतेगी। शर्मा ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं का आभार कि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद आप सभी लोग अपने निजी कार्य छोड़कर दिनरात पार्टी के कार्यों में समर्पित भाव से जुटे रहे। उन्होंने कहा कि भोपाल सीट पर 38 सालों से कमल खिल रहा है, आगे भी खिलता रहेगा, अखण्ड खिलता रहेगा। चुनाव के दौरान आप सभी ने जो परिश्रम किया है, उसका परिणाम पूरे भोपाल को आलोकित करेगा।
मंडल, बूथ और मोर्चा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं - सुमित पचौरी
भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने बैठक को संबोधित करते हए कहा कि मंडल, बूथ और मोर्चा के कार्यकर्ता हमारे संगठन की रीढ़ हैं। इन्हीं कार्यकर्ताओं की मेहनत से आज पार्टी भोपाल लोकसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक मतों से जीत दर्ज करने जा रही है। यह सिर्फ भाजप में ही संभव है कि चुनाव के बाद भी कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता बैठककरते हैं और उनका उत्साहवर्धन करने के साथ मार्गदर्शन करते हैं। कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार को चिर स्थाई बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत की है। भोपाल नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी को कार्यकर्ता और जनता के बीच चर्चा में लाया। तेज धूप में कार्यकर्ताओं ने टेबल पर मुख्य भूमिका निभाई।
इस अवसर पर लोकसभा संयोजक आलोक संजर, प्रदेश कार्यसमीति सदस्य सत्यार्थ अग्रवाल, ग्रामीण जिला अध्यक्ष केदार मंडलोई, पूर्व जिला अध्यक्ष विकास वीरानी, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित एमआईसी सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, सभी पार्षद, मोर्चा एवम प्रकोष्ठ के पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थिति रहे।
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26900283

Todays Visiter:2212