06-May-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

OBC वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन है कांग्रेस, जिसने OBC से उनका हक छीन लिया - मोदी

Previous
Next
सागर, बैतूल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बुधवार को मध्यप्रदेश के सागर और बैतूल में दो विशाल जनसभाओं को संबोधित किया और प्रदेश की जनता से अपील की कि इस बार मध्य प्रदेश की हर सीट पर भारी बहुमत से इस बार कमल खिलना चाहिए। इन महारैलियों में मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा, विदिशा लोकसभा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान, बैतूल-हरदा प्रत्याशी दुर्गादास उईके और सागर लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती लता वानखेड़े अन्य नेतागण मंच पर उपस्थित रहे।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज सागर और बैतूल की धरती पर जनसागर उमड़ पड़ा है। पूरे मध्यप्रदेश ने फिर एक बार मोदी सरकार का मन बना दिया है। मुझे मध्यप्रदेश की जनता का आशीर्वाद चाहिए, यही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। जनता भगवान का रूप है और जब जनता आशीर्वाद देती है तो आशीर्वाद स्वयं भगवान का आशीर्वाद होता है। इन दिनों आशीर्वाद देने का एकमात्र तरीका कमल के निशान पर बटन दबाना है। देश के विकास के लिए एक स्थिर सरकार की कितनी आवश्यकता होती है, यह मध्यप्रदेश के लोग भली-भांति जानते हैं। सही नीति और सही विजन के साथ ही विकास संभव है। इसलिए, देश में विकास तब हुआ, जब कांग्रेस सत्ता से बाहर गई, और भाजपा ने सरकार बनाई। कांग्रेस शासन में मध्यप्रदेश बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था, मगर भाजपा सरकार में वहीं मध्य प्रदेश विकास की ऊंचाईयों को छू रहा है।
मोदी ने कहा कि देश की जनता के वोट ने विदेश में भारत का डंका बजा दिया, देश के दुश्मनों के होश को ठिकाने लगा दिया और 500 वर्षों बाद राम लला को भव्य राम मंदिर में विराजमान करवाया। पिछले 10 वर्षों में किए गए कार्य मात्र ट्रेलर हैं, अभी तो मुझे देश को बहुत आगे लेकर जाना है। आदिवासी क्रांतिकारी सरदार गंजन सिंह कोरकू और सरदार विष्णु सिंह गौण के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता है। भाजपा सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस घोषित किया और लाखों आदिवासियों को वन अधिकार का पटका दिया। पिछले 10 वर्षों में किए गए कल्याण कार्यों ने आदिवासी महिलाओं के जीवन को सुगम बनाने का काम किया है। मोदी सरकार ने बैतूल समेत समूचे मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बहुत से कल्याणकारी कार्यों को पूर्ण किया हैं। दूसरी ओर तेलंगाना के कांग्रेस मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी एक विशेष समुदाय को आरक्षण देने की बात कह रहे हैं।
मोदी ने कहा कि भगवान राम को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा के निमत्रंण को ठुकरा दिया। जनता ने अब इस कांग्रेस को ठुकराने का निर्णय ले लिया है। कांग्रेस का विरोध केवल अयोध्या और राम मंदिर तक ही नहीं बल्कि इन नेताओं को मंदिर जाने वाले शरणार्थियों से भी दिक्कत है। पिछले वर्ष जब मैंने मध्य प्रदेश में संत रविदास मंदिर का उद्घाटन किया था तो कांग्रेस नेताओं ने कहा उस मंदिर पर भी प्रश्न खड़े किए थे। कांग्रेस को एक महान दलित संत का मंदिर भी बर्दाश्त नहीं होता। प्रधानमंत्री ने उपस्थित जनसैलाब से आगामी 7 मई को स्थानीय प्रत्याशी को विजयी बनाकर राष्ट्रनिर्माण में अपनी भूमिका निभाने, देश में फिर एक बार मोदी सरकार बनाने और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की।
प्रधानमंत्री ने पूरा जीवन देश सेवा में लगा दिया
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि जिस प्रकार से हनुमानजी का जीवन सदैव त्याग करने एवं दूसरों को देने के लिए रहा वैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपना पूरा जीवन देश सेवा को समर्पित कर दिया। जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तो उन्होंने अपने वेतन, भत्तों की राशि भी अपने कर्मचारियों के बच्चों को पढ़ाने-लिखाने के लिए दान कर दी। उन्होंने अपने लिए कभी कुछ नहीं किया। जो भी वेतन, भत्तों की राशि आती है उसे अब गंगा मैया की सेवा में लगा रहे हैं। उन्होंने अपने लिए एक मकान तक नहीं बनाया, लेकिन देश के गरीबों को 4 करोड़ से अधिक आवास बनाकर दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि सागर की धरती पर भी एक ऐसे ही सर डॉ हरिसिंह गौर का जन्म हुआ था, जिन्होंने भी अपनी पूरी संपत्ति एक विश्वविद्यालय के लिए दे दी और आज उस विश्वविद्यालय का नाम पूरी दुनिया में है।
मोदी जी ने देश के उलझे मामलों को सुलझाया-  राजेन्द्र शुक्ल
उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने हरदा में संबोधित करते हुए कहा कि 10 वर्षों का सुशासन प्रधानमंत्री जी का हम लोगों ने देखा है। प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ी कुशलता के साथ ऐसे उलझे हुए मामले को सुलझाया जो देश को दीमक की तरह खोखला कर रहे थे। धारा 370, अयोध्या में भगवान श्री रामलला मंदिर, नागरिकता संशोधन कानून बनाया है। 

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26714694

Todays Visiter:3713