19-May-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

न्यूयॉर्क के लॉन्ग बीच पर ताबड़तोड़ चली गोलियां, 8 लोग घायल

Previous
Next

न्यूयॉर्क के लॉन्ग बीच पर शनिवार को कुछ लोगों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस मास फायरिंग में 8 लोग गोली लगने से घायल हो गए हैं। अचानक हुई फायरिंग से अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। मास फायरिंग में घायलों को अस्पताल ले जाया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर मौके से फरार हो गए। घटना में घायल लोगों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और लोगों से पूछताछ की लेकिन अभी हमलावरों का कुछ पता नहीं चल सका है। घटना की जांच की जा रही है। 

पहले एक घायल मिला, फिर 8 पीड़ित मिले
पुलिस ने इलाके की छानबीन शुरू की तो पहले एक घायल व्यक्ति मिला। उसके शरीर पर कई सारे गोली के छर्रे लगे थे। बाद में और तलाश की तो एक-एक करके 8 पीड़ित मिले। पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस का इंतजाम कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घायलों की हालत ज्यादा गंभीर नहीं बताई जा रही है। लॉन्ग बीच पर रात करीब 11.38 बजे घटना होने की बात सामने आई है।  
प्रेंडिडो डी नोचे नाइट क्लब में फायरिंग
लॉन्ग बीच पर प्रेंडिडो डी नोचे नाइट क्लब में फायरिंग की घटना हुई है। घटना में 8 लोगों को गोली मार दी गई थी। इसमें एक डीओए भी शामिल था। नाइट क्लब में हुई फायरिंग के बाद से साउथ स्ट्रीट को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों का कुछ सुराग मिल सके।  
साभार- ए न्‍यूज
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26888299

Todays Visiter:2020