20-Jun-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

T20 World cup 2024 : रोहित की फिफ्टी, टीम इंडिया ने आयरलैंड को 8 विकेट से हराया

Previous
Next

रोहित शर्मा के टी20 में सबसे तेज 4 हजार रन पूरे, छक्कों की संख्या 600 पार

टीम इंडिया ने न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2024 के तहत अपने पहले ही मुकाबले में आयरलैंड को 8 विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी चुनी थी। भारतीय गेंदबाज शानदार रहे। अर्शदीप-बुमराह ने जहां 2-2 विकेट निकाले तो भारतीय उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने 27 रन देकर तीन विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल भी 1-1 विकेट लेने में सफल रहे। इस तरह आयरलैंड की टीम 96 रन पर ही सिमट गई। जवाब में खेलने उतरी टीम इंडिया ने भले ही विराट कोहली का विकेट जल्दी गंवा लिया लेकिन रोहित शर्मा (52) और ऋषभ पंत (36) क्रीज पर जम गए और टीम को जीत की दहलीज तक ले गए। 
रोहित शर्मा के टी20 में छक्कों की संख्या 600 पार
न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड के खिलाफ खेले गए पहले ही मुकाबले में रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज चार रन पूरे करने की नायाब उपलब्धि अपने नाम कर ली। उन्होंने 2860 गेंदों पर यह 4 हजार रन बनाए। ऐसा कर उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2900 गेंदों पर 4 हजार रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर बाबर आजम है जिन्होंने 3079 गेंदों पर यह उपलब्धि हासिल की थी। 
- टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज ने गेंद से शुरूआत की। अर्शदीप लय में दिखे। उन्होंने तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग को 2 रन पर आऊट कर दिया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने बलबर्नी को भी पवेलियन का भी रास्ता दिखा दिया। बलबर्नी 10 गेंद पर पांच ही रन बना पाए। 
- लोर्कन टकर ने कुछ अच्छे शॉट लगाए लेकिन वह सातवें ओवर में हार्दिक पांड्या का शिकार हो गए। भारत के लिए तेज गेंदबाजी ऑलराऊंडर के तौर पर उतरे हार्दिक ने टकर को 10 रन पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद बुमराह ने जादू चलाया और हेरी टेक्टर (4) का विकेट निकाल दिया। टेक्टर ने 4 बनाने के लिए 16 गेंदें ले लीं। हार्दिक अगली ओवर में आए तो उन्होंने कर्टिस कैम्पर का विकेट निकाल दिया। कैम्पर 8 गेंदों पर 12 रन बना पाए। इससे आयरलैंड ने 44 रन पर ही 5 विकेट गंवा दी।
- 10वें ओवर में आयरलैंड को छठा झटका लग गया। डॉकरेल जोकि 3 ही रन बना पाए थे, सिराज की गेंद पर बुमराह को कैच दे बैठे। हार्दिक फिर चमके। 11वें ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने मार्क एडायर को आऊट कर दिया। यह हार्दिक का मैच में तीसरा विकेट रहा। 12वें ओवर में अक्षर ने गेंद थामी और दूसरी ही गेंद पर बैरी मैकार्थी का विकेट निकाला। इससे आयरलैंड ने 50 रन पर ही 8 विकेट गंवा दिए। 
- तभी गैरेथ डेलानी ने जोशुआ लिटिल के साथ मिलकर स्कोर को आगे बढ़ाया। दोनों ने भारतीय तेज गेंदबाजों पर कुछ अच्छे शॉट लगाए। जोशुआ लिटिल को 15वें ओवर में बुमराह ने आऊट किया। यह बुमराह की दूसरी विकेट थी। तभी अर्शदीप ने वापसी की। उनकी आखिरी ओवर पर खूब रन बने लेकिन आखिरी गेंद पर आयरलैंड के क्रिकेटर व्हाइट रन आऊट हो गए। इससे आयरलैंड की टीम 96 रन पर ही सिमट गई। 
आयरलैंड : 97-2 (12.2 ओवर)
- टीम इंडिया के लिए ओपनिंग पर जायसवाल की गैरजाहिरी में रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली आए। विराट कुछ खास नहीं कर पाए और तीसरे ही ओवर में मात्र 1 रन बनाकर मार्क एडायर की गेंद पर आऊट हो गए। इस दौरान रोहित शर्मा जरूर एक छोर संभालकर बड़े शॉट लगाते दिखे। विराट के आऊट होने के बाद ऋषभ पंत क्रीज पर आए जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में 4 छक्कों की मदद से फिफ्टी बनाई थी। 
- पंत मैदान पर आकर बड़े शॉट लगाने की कोशिश करते रहे लेकिन गेंद ग्राऊंड पार नहीं हो पार रही थी। इसी बीच रोहित जमकर बल्ला चला रहे थे। रोहित ने इस दौरान टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 4 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। रोहित ने 36 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। जिससे भारत ने 10 ओवर में 1 विकेट खोकर 76 रन बना लिए।
- क्रीज पर पंत ने शॉट गलाने के चक्कर में शरीर पर भी गेंदें खाईं लेकिन कुछ बडे़ शॉट भी लगाए। इस दौरान रोहित शर्मा 52 रन पर रिटायर्ड हर्ट हो गए। उनके पवेलियन लौटते ही सूर्यकुमार कुमार क्रीज पर आए लेकिन वह कुछ खास नहीं कर पाए। वह 4 गेंदों पर दो रन बनाकर आऊट हो गए। शिवम दुबे क्रीज पर आए लेकिन ऋषभ पंत ने बाकी काम तमाम कर दिया। उन्होंने 26  गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 36 रन बनाए और टीम इंडिया को 8 विकेट से जीत दिला दी।
रोहित शर्मा के टी20 में सबसे तेज 4 हजार रन पूरे
यही नहीं, रोहित शर्मा और विराट कोहली अब ऐसे दो ही बल्लेबाज हैं जिनके वनडे, टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल में 4 हजार से ज्यादा रन हैं। देखें आंकड़े- 
विराट कोहली : टेस्ट में 8848, वनडे में 13848 और टी20 में 4038
रोहित शर्मा : टेस्ट में 4137, वनडे में 10709 और टी20 में 4026
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
4038 रन : विराट कोहली, भारत
4026 रन : रोहित शर्मा, भारत
4023 रन : बाबर आजम, पाकिस्तान
3591 रन : पॉल स्टर्लिंग, आयरलैंड
3531 रन : मार्टिन गुप्टिल, न्यूजीलैंड
टी20 आई में सबसे ज्यादा फिफ्टी
37 : विराट कोहली, भारत
36 : बाबर आजम, पाकिस्तान
30 : रोहित शर्मा, भारत 
28 : मोहम्मद रिजवान, पाकिस्तान
26 : डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलिया
रोहित भले ही इस रिकॉर्ड में तीसरे स्थान पर हैं लेकिन वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगााने के मामले में वह ग्लेन मैक्सवेल के साथ संयुक्त तौर पर पहले नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक 5 शतक लगाए हैं। चार शतक के साथ सूर्यकुमार यादव दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर 3-3 शतक के साथ बाबर आजम और मोहम्मद वसीम हैं। 
रोहित के 600 छक्के पूरे
रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में तीन छक्के लगाए थे। इसके साथ ही उन्होंने अपने 600वें अंतर्राष्ट्रीय छक्के भी पूरे कर लिए। रोहित ने 499वीं पारी में यह उपलब्धि अपने नाम की। इस लिस्ट में 551 पारियों में 553 छक्के लगाकर क्रिस गेल तो 508 पारियों में 476 छक्के लगाकर शाहिद अफरीदी बने हुए हैं। यही नहीं, रोहित ने टी20 विश्व कप इतिहास में 1000 रन भी पूरे कर लिए।
साभार- पं के
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:27380928

Todays Visiter:14872