26-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

भाजपा के पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव का बयान घोर आपत्तिजनक, अश्लील, अभद्र और नारी आस्मिता पर किया गया निंदनीय प्रहार

Previous
Next

भोपाल, 22 जनवरी 2020, मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्षा श्रीमती शोभा ओझा ने आज जारी अपने वक्तव्य में बताया कि भाजपा के पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव का राजगढ़ की महिला कलेक्टर को लेकर ब्यावरा में दिया गया बयान घोर आपत्तिजनक, अश्लील, अभद्र और नारी अस्मिता पर किये गये निंदनीय प्रहार के साथ ही भाजपा और संघ की असली सोच और मानसिकता को भी दर्शा रहा है।
आज जारी अपने बयान में उपरोक्त विचार व्यक्त करते हुए श्रीमती ओझा ने कहा कि राजगढ़ की महिला जिलाधीश को लेकर पूर्वमंत्री के द्वारा दिया गया निर्लज्ज बयान, भाजपा के गोपाल भार्गव, शिवराज सिंह चैहान जैसे अन्य नेताओं के द्वारा दिये गये उन घृणित बयानों की ही अगली कड़ी मात्र है, जिनसे महिलाओं के प्रति भाजपा की असली सोच और चाल-चरित्र व चेहरा एक बार फिर उजागर हो गया है।
अपने बयान में श्रीमती ओझा ने आगे कहा कि महिलाओं के प्रति ऐसे घृणित और अक्षम्य बयानों के बाद भी, भाजपा द्वारा उन पर कोई कार्यवाही करने की बजाय, उन्हें संरक्षण देने के साथ ही प्रोत्सहित करना, इस बात को दर्शाता है कि भाजपा द्वारा दिये गए ‘‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’’ और ‘‘नारी सम्मान’’ के नारे पूरी तरह से खोखले हैं और इन नारों की असलियत कभी उत्तरप्रदेश में चिन्मयानंद और कुलदीप सेंगर जैसे दुष्कमियों के मामले में सामने आती है तो कभी म.प्र. में गोपाल भार्गव व बद्रीलाल यादव की महिलाओं के प्रति घृणित सोच के रूप में सामने आती है।
अपने बयान के अंत में श्रीमती ओझा ने कहा कि महिलाओं की अस्मिता और उनके सम्मान पर, भाजपाई दुर्योधनों और दुःशासनों द्वारा किये जा रहे इन निंदनीय प्रहारों पर मोदी और शाह जैसे धृतराष्ट्रों की बेशर्म खामोशी, न केवल लज्जाजनक बल्कि पूरी तरह से अक्षम्य भी है।

भाजपा नेता बद्रीलाल यादव द्वारा राजगढ़ कलेक्टर के संबंध में की अमर्यादित टिप्पणी पर वह और भाजपा माँफी मांगे, :  माण्डवी चौहान

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस आज मध्यप्रदेश में पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव द्वारा जिला राजगढ के कलेक्टर के संदर्भ मे की गई कथित टिप्पणी की घोर भत्र्सना की है। महिला कांग्रेस ने भाजपा नेताओं द्वारा की गई टिप्पणी को प्रदेश की महिलाओं का अपमान बताया है। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती माण्डवी चौहान ने भाजपा नेताओं और नेता प्रतिपक्ष श्री गोपाल भार्गव से उनके इस आचरण के लिए देश एवं प्रदेश की महिलाओं से सार्वजनिक रूप से माँफी माँगने के साथ ही उनको पार्टी से बाहर कर देना चाहिऐं।

प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती माण्डवी चौहान ने कहा कि भारत की धरा पर कौरवो का जो पतन हुआ था वही पतन भाजपा का होने वाला है दुसासन जो दुस्साहस द्रोपती के साथ किया वही दुस्साहस आज बद्रीलाल यादव ने राजगढ़ कलेक्टर के साथ किया इनका पतन तय है। उन्हें भाजपा के नेताओं की बुद्धि पर तरस आता है, जो सार्वजनिक जीवन में महिलाओं का सम्मान नहीं कर सके, उसका अपने घर परिवार की बेटियों और महिलाओं के बारे मे क्या दृष्टिकोण होगा, बड़ी ही सरलता से सोचा जा सकता है। श्रीमती चौहान ने कहा कि यह उनकी गलती नहीं है क्योंकि जिस राजनैतिक दल में रहकर कार्य कर रहे हैं उसके द्वारा ही अपनों में यह संस्कार प्रारंभ से ही डाले जाते है उसी का नतीजा है कि बद्रीलाल यादव ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर उनका घोर अपमान किया है।

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती माण्डवी चौहान नेतृत्व में भाजपा नेता बद्रीलाल यादव द्वारा जिला राजगढ़ की कलेक्टर के संदर्भ मे कही गई टिप्पणी के विरोध में नारी सम्मान के लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल के सामने बद्रीलाल यादव का पुतला दहन किया जिसमें मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की सैकड़ांे महिलाओं ने भाग लिया।

महिला अधिकारी भाजपा नेताओं अशोभनीय आरोपों पर एफआईआर करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, प्रतिपक्ष के नेता गोपाल भार्गव एवं विधायक बद्री लाल यादव के महिला अधिकारियों के प्रति दिए गए अशोभनीय असभ्य एवं बार्बरिक बयान की कटु आलोचना की है।

गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संस्कारों में स्त्री को हेय और अपमानजनक दृष्टि से देखा जाता है जिसकी अभिव्यक्ति भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने राजगढ़ के बहाने की है। शिवराज सिंह से गुप्ता ने पूछा है कि वे बताएं कि क्या उनके कार्यकर्ताओं को भारतमाता की जय बोलते हुए किसी महिला की चोटी खींचना भी सिखाया जाता है या कि उसे लात मारकर गिराना सिखाया जाता है और नहीं तो अपने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के इस आपराधिक कृत्य को भारत माता की आड़ में छुपाने की कोशिश ना करें । उनकी पार्टी ने ना केवल महिलाओं का अपमान किया है बल्कि दलित महिलाअधिकारी को पीड़ा भी पहुंचाई है ।इस पाप से भाजपा विमुक्त नहीं हो सकती।

गुप्ता ने कहा कि बहादुर महिला अधिकारियों को बद्री लाल यादव के आपराधिक बयान पर स्वयं आगे बढ़कर मुकदमा दर्ज करवाना चाहिए ताकि इस तरह के अभद्र नेता देश की आधी आबादी को गाली देने से भविष्य में बाज आएं।गुप्ता ने कहा कि शायद भाजपा नेताओं को उनकी मां ने दूध नहीं पिलाया होगा तभी इस पवित्र कार्य के लिये गलत संदर्भ प्रयुक्त करने में लाज नहीं.आई।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26609674

Todays Visiter:3773