Publish Date:24-Apr-2024 18:55:11
भोपाल, सेमी गवरमेंट एम्प्लाइज फेडरेसन के प्रान्त अध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा ने बताया की एक ओर प्रदेश मे आपूर्ति निगम एवं राज्य भंडार गृह निगम द्वारा गेहूँ खरदी का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर निर्वाचन अधिकारी द्वारा गेहूँ खरीदी में कार्य कर रहे कर्मचारियों की लोकसभा चुनाव मे डियूटी लगाई जा रही है जिससे गेहूँ खरीदी का कार्य प्रभावित हो रहा है।
इस सम्बन्ध मे आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक एवं भंडार गृह निगम के प्रबंध संचालक द्वारा गेहूँ खरीदी में कार्यरत कर्मचारियों की ड्यूटी नही लगाने के लिए पत्र निर्वाचन अधिकारी को लिखा गया है, ऐसी स्थित में कर्मचारियों की चुनाव मे ड्यूटी लगाना उचित नही है।