29-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

भारत के अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण में सहयोग को तैयार अमेरिका - नासा

Previous
Next

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने मंगलवार को यहां कहा कि भारत के खुद के अंतरिक्ष स्टेशन निर्माण में नयी दिल्ली का सहयोग करने के लिए वाशिंगटन तैयार है।भारत यात्रा पर आए नेल्सन ने कहा कि अमेरिका और भारत अगले साल के अंत तक एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजने की योजना पर काम कर रहे हैं।

नेल्सन ने संवाददाताओं से कहा, "अंतरिक्ष यात्री का चयन इसरो द्वारा किया जाएगा। नासा चयन नहीं करेगा।" उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि अगर भारत चाहे तो अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण में नयी दिल्ली के साथ सहयोग करने के लिए वाशिंगटन तैयार होगा।
नेल्सन ने कहा, "हमें उम्मीद है कि उस समय तक एक वाणिज्यिक अंतरिक्ष स्टेशन होगा। मुझे लगता है कि भारत 2040 तक एक वाणिज्यिक अंतरिक्ष स्टेशन चाहता है। अगर भारत चाहता है कि हम उसके साथ सहयोग करें, तो निश्चित रूप से हम उपलब्ध होंगे। लेकिन यह भारत पर निर्भर है।"
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसरो से 2035 तक एक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन बनाने और 2040 तक चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को उतारने का लक्ष्य रखने को कहा है।
नेल्सन ने मंगलवार को विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात की तथा उनका अंतरिक्ष क्षेत्र के व्यापारिक दिग्गजों के साथ बैठक के लिए मुंबई जाने का कार्यक्रम है। उनका बेंगलुरु में इसरो मुख्यालय का दौरा करने और भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा से भी मिलने का कार्यक्रम है।
साभार- आ लु
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26633564

Todays Visiter:2830