Publish Date:27-Mar-2024 16:42:45
राजकाज न्यूज, भोपाल
मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गड़करी, ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित हाल ही में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए सुरेश पचौरी, उप मुख्यमंत्रीद्वय जगदीश देवड़ा, राजेन्द्र शुक्ल, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा तथा मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं प्रहलाद पटेल शामिल हैं।