28-Jun-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

मुंबई के अटल सेतु पर आई दरार, कांग्रेस ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

Previous
Next

मुंबई, दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाले अटल सेतु पर दरार आने के बाद ये मामला जमकर सुर्खियों में आ गया है। इस मामले में अब भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच छिड़ी जुबानी जंग के बाद काम भी शुरु हो गया है। शनिवार को इन दरारों को भरा जाने लगा है।

भाजपा ने झूठा बताया आरोप
इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने इस पुल के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उद्घाटन के कुछ ही समय बाद पु​ल में दरार आ गई है। जिससे लोगों की जान को खतरा है। वहीं इस मामले में भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा बताता है।
यह भी पढ़ें : महिलाओं के लिए खुशखबरी : 25 से 50 साल तक की महिला को मिलेंगे 1000 रुपए महीना
​मरम्मत का काम शुरू
ये मामला और अधिक तुल पकड़े इससे पहले मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। शनिवार को इस सेतु पर काम शुरू हो गया है। परियोजना प्रमुख कैलाश गंतरा ने बताया कि शाम तक काम पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अटल सेतु पर आई दरारों की बात अफवाह है।
साभार- ए न्‍यूज
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:27497208

Todays Visiter:3183