26-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

स्‍वतंत्रता दिवस पर मुख्‍यमंत्री करेंगे पदक अलंकरण

Previous
Next

पुलिस, जेल, होमगार्ड के अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेंगे राष्‍ट्रपति के विशिष्‍ट सेवा व सराहनीय सेवा पदक

भोपाल, 08 अगस्‍त 2019/ स्‍वतंत्रता दिवस 15 अगस्‍त को लाल परेड मैदान पर आयोजित होने वाले पदक अलंकरण समारोह में मुख्‍यमंत्री श्री कमल नाथ द्वारा पुलिस, जेल व होमगार्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्‍ट्र‍पति द्वारा प्रदत्‍त पदक प्रदान कर सम्‍मानित किया जायेगा। साथ ही जीवन रक्षा पदक भी मुख्‍यमंत्री प्रदान करेंगे। समारोह में कुल 63 विभूतियों को पदक सौंपकर सम्‍मानित किया जायेगा।

मुख्‍यमंत्री श्री कमलनाथ इस अवसर पर एक उत्‍तम जीवन रक्षा पदक व तीन जीवन रक्षक पदक प्रदान करेंगे। साथ ही पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्‍ट्रपति के 7 विशिष्‍ट सेवा पदक व 36 सराहनीय सेवा पदक देकर सम्‍मानित करेंगे। इनके अलावा जेल विभाग के लिए घोषित एक विशिष्‍ट सेवा पदक व 8 सराहनीय सेवा पदक तथा होमगार्ड के अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्‍ट्रपति के 2 विशिष्‍ट सेवा पदक व सराहनीय सेवा के लिए 5 नागरिक सुरक्षा पदक भी मुख्‍यमंत्री द्वारा दिए जायेंगे।

इन्‍हें मिलेंगे पदक

राष्‍ट्रपति के विशिष्‍ट सेवा पदक (पुलिस)- अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक एस.पी.ई. लोकायुक्‍त भोपाल श्री सुशोभन बनर्जी, अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक म.प्र.मानव अधिकार आयोग भोपाल श्रीमती सुषमा सिंह, अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक शिकायत पु.मु. भोपाल श्री विपिन कुमार माहेश्‍वरी, अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक कल्‍याण पु.मु. भोपाल श्री विजय कटारिया, अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक ईओडब्‍ल्‍यू भोपाल श्री सैयद मोहम्‍मद अफजल, सहायक सेनानी 1 वाहिनी इंदौर श्री राजेन्‍द्र सिंह भदौरिया व निरीक्षक (अनु सचिवीय) विशेष शाखा पु.मु.भोपाल श्री विवेक परांजपे ।

राष्‍ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक (पु‍लिस)-  सेनानी 17 वी वाहिनी विसबल भिंड श्री जगत‍ सिंह राजपूत, पुलिस अधीक्षक मुख्‍यालय इंदौर श्री अवधेश कुमार गोस्‍वामी, सेनानी 24 वी वाहिनी विसबल जावरा श्री महेश चंद्र जैन, पुलिस अधीक्षक म.प्र.पुलिस अकादमी भौंरी भोपाल श्री संजय कुमार सिंह, सहायक पुलिस महानिरीक्षक अ.अ.वि.पु.मु.भोपाल श्रीमती श्रद्धा तिवारी, सहायक पुलिस महानिरीक्षक रेल भोपाल श्री धर्मवीर सिंह, पु‍लिस अधीक्षक लोकायुक्‍त ग्‍वालियर श्री संजीव कुमार सिन्‍हा, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक पीटीएस तिघरा ग्‍वालियर श्री अताउल्‍ला सिद्धकी, उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्‍यालय भोपाल श्री गोपाल सिंह, उप पुलिस अधीक्षक ईओडब्‍ल्‍यू भोपाल श्री राजेश गुरू, निरीक्षक विसबल 23 वी वाहिनी भोपाल श्री प्रदीप कुमार बुधौलिया, निरीक्षक रेडियो पीआरटीएस इंदौर श्री वीर विक्रम सेंगर, निरीक्षक विशेष शाखा इंदौर श्री शिवकुमार पटेल, निरीक्षक (अनु सचिवीय) महिला अपराध शाखा पु.मु. भोपाल श्री रमेश कुमार हेमनानी, सूबेदार (अनु सचिवीय) नारकोटिक्‍स इंदौर श्री अरशद अली खान, उप निरीक्षक लोकायुक्‍त भोपाल श्री अनिल कुमार भदौरिया, उप निरीक्षक विशेष शाखा भोपाल श्री नारायण अंबेडकर, उप निरीक्षक (अनु सचिवीय) विसबल पु्.मु. भोपाल श्री सतीश कुमार गुप्‍ता, उप निरीक्षक (अनु सचिवीय) अजाक पु.मु.भोपाल श्रीमती सुमनलता शुक्‍ला, सहायक उप निरीक्षक रीवा श्री प्रमोद पाण्‍डे, सहायक उप निरीक्षक विसबल 24 वी वाहिनी जावरा श्री हेत सिंह भदौरिया, सहायक उप निरीक्षक रीडर टू पुलिस अधीक्षक भिंड श्री अशोक कुमार सविता, सहायक उप निरीक्षक (अनु सचिवीय) विसबल पु.मु.भोपाल श्रीमती मधु चौधरी, प्रधान आरक्षक यातायात इंदौर श्री कृष्‍णमुरारी दुबे, प्रधान आरक्षक यातायात इंदौर महेश कुमार पाण्‍डे, प्रधान आरक्षक छतरपुर श्री जमना प्रसाद श्रीवास, प्रधान आरक्षक आरएपीटीसी इंदौर श्री सत्‍यनारायण सिंह यादव, प्रधान आरक्षक कंट्रोल रूम भोपाल श्री रईस उल्‍लाह, प्रधान आरक्षक अ.अ.वि.पु‍.मु.भोपाल श्री चिमल अलीवल, प्रधान आरक्षक 5 वी वाहिनी मुरैना श्री अब्‍दुल रज्‍जाक खान, प्रधान आरक्षक ईओडब्‍ल्‍यू भोपाल श्री कमलेश्‍वर प्रसाद, आरक्षक दतिया श्री अशोक कुमार यादव, आरक्षक रेडियो भोपाल श्री शिवनाथ सिंह, आरक्षक वि.पु.स्‍था. लोकायुक्‍त इंदौर श्री दिगम्‍बर पाल, आरक्षक पीएस इंदरगंज ग्‍वालियर श्री राजकुमार राठौर व आरक्षक पुलिस लाईन झाबुआ श्री जाव सिंह राठौर।

विशिष्‍ट सेवा पदक (जेल)-  प्रहरी केन्‍द्रीय जेल सागर श्री कमला प्रसाद पटेल।

सराहनीय सेवा पदक (जेल)- सहायक जेल अधीक्षक सब जेल गंजबासोदा श्रीमती ज्‍योति तिवारी, मुख्‍य प्रहरी केन्‍द्रीय जेल ग्‍वालियर श्री रामरूप सिंह कुशवाह, मुख्‍य प्रहरी सब जेल बड़वाह श्री करण सिंह रघुवंशी, मुख्‍य प्रहरी जिला जेल छिंदवाड़ा श्री प्रकाश नारायण दीक्षित, मुख्‍य प्रहरी जिला जेल बालाघाट श्री रविन्‍द्र जामकर, प्रहरी केन्‍द्रीय जेल सागर श्री इंद्रपाल सिंह, प्रहरी केन्‍द्रीय जेल उज्‍जैन श्री बाबूलाल सांख्‍ला एवं प्रहरी केन्‍द्रीय जेल ग्‍वालियर श्री वाचाराम।

विशिष्‍ट सेवा के लिए राष्‍ट्रपति का होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा पदक- स्‍वयंसेवी प्‍लाटून कमांडर होमगार्ड भोपाल श्री रमाकांत रजक एवं डिवीजनल वार्डन सिविल डिफेन्‍स जबलपुर श्री क्रिस्‍टोफर ई आरलैण्‍ड।

सराहनीय सेवा के लिये राष्‍ट्रपति का होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा पदक- डिवीजनल कमाण्‍डेंट एस.डी.ई.आर.एफ.भोपाल श्री कमलेन्‍द्र सिंह परिहार, जूनियर स्‍टाफ ऑफीसर होमगार्ड मुख्‍यालय जबलपुर श्री राजेन्‍द्र सिंह बघेल, सहायक उप निरीक्षक (अनु सचिवीय) डिवीजनल कार्यालय होमगार्ड ग्‍वालियर श्री भानूप्रताप सिंह परमार, स्‍वयंसेवी प्‍लाटून कमांडर होमगार्ड भोपाल श्री देवनारायण सिंह व स्‍वयंसेवी महिला सैनिक होमगार्ड भोपाल सुश्री वर्षा गोगावाले।

उत्‍तम जीवन रक्षा पदक-श्री साजिद खान, संजय वार्ड जिला सिवनी को प्रदान किया जायेगा।

जीवन रक्षा पदक-आरक्षक होशंगाबाद श्री अंकित धनगर, आरक्षक होशंगाबाद श्री महेन्‍द्र टेकाम व मास्‍टर सर्मपण मालवीय को वितरित किया जाएगा।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26607849

Todays Visiter:1948