19-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

भारत में विराट कोहली की ब्रैंड वैल्यू सबसे अधिक, पीछे छूटे बॉलीवुड के सभी स्टार्स

Previous
Next

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भारत के सबसे ज्यादा 'ब्रैंड वैल्यू' वाली शख्सियत बन गए हैं। इस क्रिकेटर ने ब्रैंड वैल्यू के मामले में इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े स्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया है। साल 2018 में विराट की ब्रैंड वैल्यू 1200 करोड़ रुपए रही। इस मामले में शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन उनसे काफी पीछे हैं। यह खुलासा 'डफ एंड फेल्प्स' की 'द बोल्ड, द ब्यूटीफुल एंड द बिर्लिएंट' नामक सेलिब्रिटी ब्रैंड वैल्यूएशन रिपोर्ट में हुई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक 20 सेलिब्रिटीज की ब्रैंड वैल्यू तकरीबन 62 हजार करोड़ रही। इसमें टॉप-10 सेलिब्रिटीज की हिस्सदेारी करीब 75 फीसदी रही। विराट के बाद दीपिका 723 करोड़ रुपए के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

विराट और अनुष्का 40 से अधिक ब्रैंड्स एंडॉर्स करते हैं
ब्रैंड वैल्यू के मामले में शीर्ष 20 सेलिब्रिटीज में बॉलीवुड सितारों का दबदबा है, लेकिन खेल जगत के दिग्गजों से उन्हें तगड़ा कॉम्पटीशन मिल रहा है। विराट कोहली को इस रिपोर्ट में पहला स्थान मिला है तो वहीं सचिन तेंदुलकर, एम एस धौनी, पीवी सिंधु की कुल ब्रैंड वैल्यू 1700 करोड़ रुपए है। यह टॉप 20 सेलिब्रिटीज की कुल ब्रांड वैल्यू का 27 फीसदी है। भारत में ब्रैंड वैल्यू के मामले में विराट काेहली लगातार दूसरे साल शीर्ष पर बरकरार हैं। साल 2017 के मुकाबले 2018 में उनकी ब्रैंड वैल्यू में 18 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। विराट अपनी पत्नी अनुष्का के साथ तकरीबन 40 ब्रैंड एंडॉर्स करते हैं। इसमें हेड एंड सोल्डर्स, पेप्सी, मान्यवर, सेल्कॉन, बूस्ट, ऑडी, फास्टट्रैक, जियोनी, रॉन्ग और पोलारॉयड शामिल हैं।
सचिन ने याद किया वह वाकया- जब अचरेकर सर ने उन्हें अपना सिखाया भूल जाने को कहा

ब्रैंड वैल्यू के मामले में भारत के शीर्ष 10 लोगों की सूची इस प्रकार है:

1. विराट कोहली, 1205 करोड़ रुपए

2. दीपिका पादुकोण,723 करोड़ रुपए

3. अक्षय कुमार,  475 करोड़ रुपए

4. रणवीर सिंह, 444 करोड़ रुपए

5. शाहरुख खान, 428 करोड़ रुपए

6. सलमान खान, 393 करोड़ रुपए

7. अमिताभ बच्चन, 290 करोड़ रुपए

8. आलिया भट्ट, 254 करोड़ रुपए

9. वरुण धवन, 223 करोड़ रुपए

10. ऋतिक रोशन, 218 करोड़ रुपए

साभार- लाइव हिन्‍दुस्‍तान

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26560699

Todays Visiter:4428