20-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

मंदसौर में विहिप नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्‍या, आरोपी फरार

Previous
Next

मंदसौर (मध्‍यप्रदेश) शहर में बुधवार को विहिप नेता और संघ से जुड़े युवराज सिंह चौहान की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवराज शहर में केबल नेटवर्क का भी संचालन करते थे। हमलावरों ने उन्हें तीन गोलियां मारीं। एक गोली उनके सिर पर लगी। इससे मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आशंका जताई है कि यह हत्या रंजिश में की गई है। मृतक के संबंध कुख्यात बदमाश सुधाकर राव मराठा से भी जुड़े हुए थे।

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 11 बजे जब युवराजसिंह गीता भवन अंडरब्रिज के पास एक चाय की होटल में मौजूद थे, तभी वहां बाइक से आए अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। घटना के बाद वहां भगदड़ मच गई और गोली मारने वाले भी फरार हो गए। युवराज सिंह चौहान विश्व हिन्दू परिषद में सह-मंत्री थे। वह पेशे से वकील थे।

वहां मौजूद लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को दी और युवराजसिंह चौहान को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जहां यह घटना हुई वहां आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल है। वारदात के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें टैक्सी से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। भारी तनाव को देखते हुए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने हमलावारों की तलाश में शहर में नाकेबंदी कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं। हमलावरों में से पीछे बैठे दो लोगों ने मुंह ढंक रखा था, जबकि बाइक चालक का मुंह खुला था।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26570655

Todays Visiter:5748