Publish Date:22-May-2019 18:54:26
भोपाल, 22 मई, 2019, प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बी.एल. कांताराव को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि 23 मई को लोकसभा चुनाव के वोटों की गणना होना है। वोटों की गणना के बाद संबंधित लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी द्वारा अंतिम परिणाम प्रपत्र 20 जारी किया जाता है।
गुप्ता ने पत्र में लिखा कि गत् संपन्न विधानसभा चुनाव-2018 के परिणाम में देखने में आया है कि लगभग हर जिले में प्रपत्र 20 में भिन्नता पाई गई थी। साथ ही वीवी पेट से किस बूथ की मशीन का मिलान किया गया, यह भी उल्लेखित नहीं हो पाता। जिससे वोटों की गणना और वीवी पेट की गणना से गड़बड़ी होने की आशंका प्रतीत होती है।
भूपेन्द्र गुप्ता ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मांग की है कि प्रदेश की सभी 29 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा जारी होने वाले फार्म-20 के समान प्रारूप जारी करवायें, साथ ही फार्ग 20 मंे वीवीपेट से मिलान होने वाली मशीनों/ बूथों को अलग से उल्लेखित कराये जायें। ताकि फार्म-20 और वीवी पेट मशीनों की गणना में अंतर न हो सके।