Publish Date:12-Jul-2019 19:57:34
सलीना सिंह बनी अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा मण्डल, किदवई मुख्यमंत्री के सचिव तथा राव पीएस उच्च शिक्षा बने
राजकाज न्यूज, भोपाल
राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों के स्थानान्तरण आदेश जारी किये हैं। इकबाल सिंह बैंस को अध्यक्ष राजस्व मण्डल तथा श्रीमती सलीना सिंह को अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा मण्डल, फैज अहमद किदवई को सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय एवं आयुक्त पयर्टन पदस्थ किया गया हैं। अशोक शाह को आदिय जाति संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। हरिरंजन राव को प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा बनाया गया है।