18-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

मंगलवार रात्रि में भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्‍ठ अधिकारियों के स्‍थानान्‍तरण

Previous
Next

राजकाज न्‍यूज, भाेपाल

राज्‍य शासन ने मंगलवार रात्रि में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 19 वरिष्‍ठ अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं। सायबर क्राइम के उच्‍च पद पर भी बदलाव कर दिया गया है। वहीं भोपाल के आईजी भी बदले गये है। भोपाल आईजी योगेश देशमुख को पुलिस मुख्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आदर्श कटियार को पदस्थ किया गया है। देशमुख को खटलापुरा की घटना के कारण बदला गया है, ऐसा दावा किया जा रहा है।

चार पुलिस महानिरीक्षकों को पदोन्नत कर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शैलेष कुमार सिंह के लिए विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी का पद बनाकर उन्हें मुंबई में ही पदस्थ रखा गया है। लंबे समय से परिवहन आयुक्त पद पर पदस्थ शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव को अध्यक्ष पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। परिवहन आयुक्त अब वी मधु कमार होंगे। 4 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्‍नत कर उनकी पदस्‍थापना भी की गयी हैं।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26555684

Todays Visiter:7808