Publish Date:04-Sep-2016 00:27:17
राजकाज न्यूज, भोपाल
राज्य शासन ने कई दिनों की प्रतिक्षा के बाद सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी। मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ अपर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस को उर्जा विभाग एवं आंनद विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है। अशोक वर्णवाल को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया है। इसी प्रकार अजात शत्रु को कमिश्नर भोपाल एवं अरूण कोचर को आबकारी आयुक्त बनाया गया है। केसी गुप्ता प्रमुख सचिव खाद्य होंगे। मनोज गोविल को प्रमुख सचिव पीएचई पदस्थ किया गया है। सूची में 33 अधिक अधिकारियों के नाम हैं। फिलहाल कलेक्टरों के तबादला आदेश रोक दिये गये हैं।
श्रीमती पल्लवी जैन को कमिश्नर हेल्थ, राकेश श्रीवास्तव को कमिश्नर मण्डी बनाया गया है। आनंद शर्मा एडिशनल कमिश्नर इंदौर पदस्थ किये गये है।