01-Aug-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

आरा में आकाशीय बिजली गिरने से 18 छात्राओं की हालत बिगड़ी, अधिकारियों के हाथ-पांव फूले

Previous
Next

बिहार में कई इलाकों में मॉनसून की बारिश हो रही है। इस दौरान कई जिलों में ठनका भी गिर रहा है। अभी तक कई लोगों की जान वज्रपात की चपेट में आने से चली गई है। गुरुवार को मधुबनी में आसमान से गिरी आफत ने 5 लोगों की जान ले ली। वही भोजपुर के आरा में आकाशी आकाशीय बिजली गिरने से 18 छात्राएं बुरी तरह झुलस गई। 

घटना जिले के तरारी प्रखंड के बड़का गांव की है। पेड़ के पास कमरे में पढ़ रही 18 छात्राएं गिरकर तड़पने लगीं। सभी को आनन-फानन में तरारी सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। छात्राएं अस्पताल के बेड पर भी तड़प रही थीं और जोर-जोर से चिल्ला रही थी। गंभीर हालत वाली छात्राओं को ऑक्सीजन लगाया गया। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद 8 गंभीर छात्राओं को बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही घायल छात्राओं को देखने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राहुल सिंह, तरारी थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार भास्कर, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जयप्रकाश, जिला शिक्षा पदाधिकारी एहसान समेत कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे और छात्राओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली। वही गम्भीर रुप से घायल छात्राओं को बेहतर इलाज के लिए वरीय पदाधिकारी से बात कर बेहतर ईलाज के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान अस्पताल में काफी कुव्यवस्था देखने को मिली। बेड के अभाव के कारण कई छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वही ऑक्सीजन के अभाव में कई परिजन अधिकारियों से गुहार लगाते दिखे। 
घायल छात्राओं में बडकागॉव निवासी सुमेर सिह की पुत्री निशा कुमारी ,बरसी गांव निवासी कमला प्रसाद सिंह की पुत्री प्रिया कुमारी सदनपूर निवासी यूनिस अंसारी की पुत्री सगुफ्ता ,बड़का गांव निवासी धीरेंद्र राम की पुत्री प्रियांशु कुमारी ,बंधवा गांव निवासी बागेश्वर शर्मा की पुत्री संगीता कुमारी धर्मदासडिहरी निवासी जितेंद्र राम की पुत्री रीता कुमारी, बड़कागांव निवासी संतोष कुमार सिंह की पुत्री मुस्कान कुमारी बड़कागांव निवासी वीरेंद्र राम की पुत्री मधु कुमारी बड़कागांव निवासी सुनील राम की पुत्री नेहा कुमारी सैधानपुर नायशी निवासी सैनुद्दीन की पुत्री रुखसाना खातून गोपालपुर गांव की छोटू सिंह की पुत्री अंजू कुमारी बड़कागांव निवासी जयप्रकाश राम की पुत्री किसने कुमारी बहुत शेर गांव निवासी सोनू कुमार की पुत्री अनिशा कुमारी खिलाड़ियों का निवासी चिंटू कुमार की पुत्री मुस्कान कुमारी खेलडिया गांव निवासी विमलेश कुमार की पुत्री अमृता कुमारी, महादेवपुर गांव निवासी हरिवंश सिंह की पुत्री शांति कुमारी समेत कई और छात्राएं जख्मी हालत में अस्पताल लाई गई।
साभार - पं के
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:27811031

Todays Visiter:3616