Publish Date:22-Mar-2019 01:44:57
लंदन, अंग्रेजी की 'ऑक्सफर्ड इंग्लिश डिक्शनरी' में 'चड्डी' शब्द को शामिल किया गया है। इसके अलावा 650 नई प्रविष्टियों को भी आधिकारिक तौर पर अंग्रेजी शब्द के तौर पर मान्यता दी गई है।
ब्रिटेन में 'चड्डी' शब्द को ब्रिटिश भारतीय अभिनेत्री मीरा स्याल और संजीव भास्कर के 'गूडनेस ग्रेशियस मी' के जरिए लोकप्रियता मिली। इस शब्द को 'शॉर्ट ट्राउजर, शॉर्ट्स (कच्छा) के तौर पर परिभाषित किया गया है। यह आम तौर पर 'अंडरवियर या अंडरपैंट' होती है। 'ऑक्सफर्ड इंग्लिश डिक्शनरी' के वरिष्ठ सहायक संपादक जे. डेंट ने कहा कि हर नई और संशोधित होने वाली प्रविष्टी के लिए कड़ी मेहनत से शोध किया जाता है।
साभार- नवभारत टाइम्स