25-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

भाजयुमो अध्यक्ष ने हाथों से बनाए लड्डू कार्यकर्ताओं में बांटे

Previous
Next

भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डे ने कहा कि देश में दोबारा नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे है। भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। प्रत्येक कार्यकर्ता उत्साह से भरा है। नव मतदाताओं के साथ समाज के हर वर्ग के लोग अपना वोट देने बाहर निकले हैं, जिसके चलते प्रदेश में मतदान प्रतिशत में भी अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। पूरे देश से जो एक्जिट पोल के नतीजे आ रहे हैं वह भी भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बना रहे हैं। पाण्डे ने कहा कि जबलपुर में राकेश सिंह के पुनः सांसद बनने जा रहे है। उनके किए विकास कार्यो को जबलपुरवासियों ने अपना स्नेह देते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया है।

अभिलाष पाण्डे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुनः प्रधानमंत्री बनने की खुशी में बुधवार को पूर्व संध्या पर जबलपुर में अपने हाथों से लड्डू बनाकर कार्यकर्ताओं में बांटे है। उन्होंने कहा कि मोदी जी नेतृत्व में सरकार ने जो काम किया है उससे देश का मान-सम्मान और शान बढ़ी है। देश का अद्भुत एवं अभूतपूर्व विकास हुआ है। हर वर्ग का कल्याण हुआ है। देश की सुरक्षा को लेकर अभूतपूर्व काम हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए की देश में तीन सौ अधिक सीटां पर अभूतपूर्व विजय होगी।

उन्होंने कहा कि कुछ महीनों में ही कांग्रेस ने अपना असली चेहरा दिखा दिया है। भ्रष्टाचार, लूट, हत्या जैसे जघन्य अपराध होने शुरू हो गए है। जनता कांग्रेस सरकार से त्रस्त हो चुकी है। जनता का कांग्रेस के खिलाफ गुस्सा था उसका परिणाम गुरूवार को सामने आ जायेगा। 

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26603575

Todays Visiter:5257