Publish Date:09-Oct-2019 18:12:54
प्रदेश के कर्मचारियों को जुलाई से मिलना है मंहगाई भत्ता
केन्द्र की मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दी डीए में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी। इसके बाद से ही राज्य के कर्मचारियों ने भी कमलनाथ सरकार से इसी दर से मंहगाई भत्ता दिये जाने की मांग की है। कर्मचारियों ने पांच प्रतिशत की वृद्धि केन्द की तर्ज पर जुलाई माह से मांगी है। यानि अगर पांच प्रतिशत मंहगाई भत्ता मिलेगा तो 3 महीने का एरियर भी मिलेगा।
केन्द्र सरकार ने कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) 5 प्रतिशत बढ़ाने की मंजूरी दी। अब यह 12% से बढ़कर 17% हो गया है। डीए में बढ़ोतरी जुलाई से लागू होगी। यानी कर्मचारियों और पेंशनरों को 3 महीने का एरियर मिलेगा। केंद्र सरकार द्वारा यह डीए में अब तक की सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है। मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के महामंत्री लक्ष्मीनारायण शर्मा ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि प्रदेश के कर्मचारियों को भी केन्द्रीय कर्मचारियों के समान जुलाई से 5 प्रतिशत मंहगाई भत्ता दिया जायें।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के वित्त विभाग ने प्रदेश के कर्मचारियों को 3 प्रतिशत मंहगाई भत्ते की बढोतरी का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री को सहमति के लिये भेजा था जिसका मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने विरोध कर केन्द्र के समान महंगाई भत्ता देने की मांग की हुई है।