20-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर परेशान करने वाला राज्य सायबर पुलिस भोपाल की गिरफ्त में

Previous
Next

ऽ    फेसबुक पर आरोपी की हुई युवती से दोस्ती।          
ऽ    आरोपी पेशे से हजाम (बार्बर) है।
ऽ    दोस्ती खत्म करने से नाराज आरोपी ने बनायी युवती की फर्जी फेसबुक आईडी।
ऽ    युवती के मोबाइल नंबरों को फेसबुक पर साझा कर बताया युवती को ’काॅल गर्ल’।

 
प्रार्थिया पूर्णिमा सिंह (परिवर्तित नाम) निवासी अयोध्या नगर भोपाल ने थाना सायबर पुलिस भोपाल में लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी फोटो तथा नाम का उपयोग करते हुए फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसके मोबाईल नंबर इस कमेंट के साथ पोस्ट कियें हैं कि वह ’काॅल गर्ल’ है। इसके बाद प्रार्थिया को काॅल गर्ल समझकर कईं आसामाजिक तत्वों ने पीड़िता को फोन पर किया परेशान। यहीं नहीं आरोपी द्वारा प्रार्थिया को मोबाईल के माध्यम से फोन कर बदनाम करने की धमकी भी दी गई।
 
पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार प्रार्थिया की शिकायत पर त्वारित कार्यवाही करते हुए राज्य सायबर पुलिस द्वारा फर्जी आईडी बंद करायी गयी तथा आईडी के संबंध में फेसबुक लीगल डिपार्टमेंट केलीफाॅर्निया अमेरिका से संपर्क कर जानकारी प्राप्त की। प्राप्त जानकारी के आधार पर फर्जी आईडी बनाकर परेशान करने वाले व्यक्ति की पहचान आरोपी संजय सराठे पिता हरिशंकर सराठे उम्र 23 वर्ष ग्राम शिवतला गूगलवाडा बरेली जिला रायसेेन स्थापित की गई। आरोपी पिछले तीन वर्षों से अपने गांव से राजीव नगर भोपाल में निवास कर रहा था तथा हजाम का काम कर रहा था।
 
सायबर पुलिस भोपाल द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से घटना में उपयोग किये गए मोबाइल व सिम जब्त किये। उक्त कार्यवाही में पुलिस की ओर से शिकायती जांच तथा आरोपी की धरपकड़ व गिरफ्तारी में निरीक्षक मनीष राय,उप निरीक्षक एस.एस. सोलंकी व आरक्षक मंजीत ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 


-ः सीख:-

ऽ    फेसबुक पर अंजान व्यक्ति से दोस्ती करना हमेशा कष्ट का कारण बनता है।
ऽ    फेसबुक पर सामान्यतः व्यक्ति अपनी प्रोफाईल को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाता है।
ऽ    बिना जान-पहचान फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करना चाहिए।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26568242

Todays Visiter:3335