Publish Date:02-Nov-2018 21:18:02
राजकाज न्यूज, भोपाल
राज्य शासन के गृह विभाग ने भारत निर्वाचन आयोग से स्वीकृति के बाद 2 आई पी एस एवं 2 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के स्थानान्तरण किये हैं। गृह विभाग ने सिवनी के पुलिस अधीक्षक को हटाकर ललित शाक्यवार को सिवनी का नया पुलिस अधीक्षक पदस्थ किया है। नरसिंहपुर के एडिशनल एस पी को भी बदला गया है।