Publish Date:16-Mar-2020 21:49:41
राजकाज न्यूज, भोपाल
राज्य शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रदेश कांग्रेस की मीडिया सेल की प्रमुख श्रीमती शोभा ओझा को मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल 3 वर्ष का होगा। ओझा संभवत: कल अपना कार्यभार संभालेंगी।