Publish Date:30-Sep-2019 21:11:18
राजकाज न्यूज, भोपाल
राज्य शासन के वन विभाग ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख के सेवानिवृत्त होने पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार यू. प्रकाशम प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी को सौंपा गया है। एक अन्य आदेश में 1983 बैच के अधिकारी प्रकाशम को राज्य वन बल प्रमुख एपेक्स स्केल में नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार एक अन्य आदेश में प्रकाशम को वन बल प्रमुख में नियुक्ति के साथ-साथ प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।