Publish Date:26-Mar-2020 20:13:52
राजकाज न्यूज, भोपाल
राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अनुराग सक्सेना उप सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की निजी पदस्थापना में विशेष सहायक के पद पर पदस्थ किया है। अन्य आदेश में मंत्रियों की पदस्थापना में रहे विभिन्न विभागों के 17 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवाएं पैतृक विभागों को वापिस की गयी हैं।
मंत्रियों की पदस्थापना में रहे विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवाएं पैतृक विभागों को वापिस