Publish Date:11-Jul-2019 00:47:33
भोपाल : बुधवार, जुलाई 10, 2019, राज्य शासन ने वन कर्मचारियों की हड़ताल अवधि का पात्रता अनुरूप अवकाश स्वीकृत कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश प्रधान मुख्य वन संरक्षक को दिये हैं। वन कर्मचारी संघ के आव्हान पर वन कर्मचारियों द्वारा 24 मई, 2018 से 6 जून, 2018 (14 दिवस) के मध्य हड़ताल की गई थी। संघ ने इस अवधि का अवकाश स्वीकृत करने की माँग की थी।