Publish Date:24-Mar-2019 00:24:21
भोपाल, 23 मार्च, 2019, बड़वानी जिला के समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राणा दुर्गेश सिंह ने प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय पहुंचकर कांगे्रस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राणा भिलाला साम्राज्य आदिवासी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। प्रदेश कांगे्रस के महामंत्री मोहम्मद सलीम ने राणा को कांगे्रस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी। इस अवसर पर महामंत्री उमेश झा एवं अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।