Publish Date:15-Mar-2018 00:32:55
सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विश्वास सारंग की विशेष उपस्थिति में रमाकांत भार्गव ने अपेक्स बैंक में प्रशासक का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण कार्यक्रम में खनिज विकास निगम के अध्यक्ष शिव चौबे, वन विकास निगम के अध्यक्ष गुरू प्रसाद शर्मा, राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत, विधायक विजयपाल सिंह, लखन पटेल, एम.डी मार्कफेड ज्ञानेश्वर पाटिल, एम.डी अपेक्स बैंक आर.के शर्मा, सहकारिता क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।