20-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

शादी के मामले में दीपिका और आलिया से दो कदम आगे निकलीं प्रियंका चोपड़ा, मां को दे रही हैं ये Surprise

Previous
Next

'टॉक ऑफ द टाउन' शो से अमेरिकन सिंगर निक जोनस को अपना दिल दे चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने दोनों फैमिलीज के बीच क्लोजनेस बढ़ाने का फैसला किया है। भारत में ही नहीं बल्कि विदेशो में भी प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर मीडिया में छाई हुईं हैं। मीडिया में निक और प्रियंका के बीच बढ़ती करीबी को लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं।

अब इस कपल को लेकर एक ताजा खबर सामने आई है जिसे सुनकर तो यही लगता है कि प्रियंका निक के साथ अपने फ्यूचर की प्लानिंग कर रही हैं लेकिन यह देसी गर्ल अपने फैमिली के साथ ही अपनी जिंदगी का फैसला लेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निक जोनस प्रियंका चोपड़ा के साथ भारत आ रहे हैं और प्रियंका की मां से मिल कर शादी की बात करेंगे। 
खबरों के अनुसार, प्रियंका और निक शुक्रवार फ्लाइट से मुंबई पहुंचने वाले हैं। प्रियंका निक को अपनी मॉम मधु चोपड़ा से मिलवाना चाहती हैं और इसलिए वो उन्हें लेकर मुंबई आ रही हैं। कहा जा रहा है कि प्रोफेशनल लेवल पर भले ही प्रियंका सभी से एक कदम आगे हैं ।
लेकिन जब बात रिश्ते निभाने की आती हैं तो वो आज भी देसी गर्ल हैं। इसलिए तो वो निक के साथ अपनी जिंदगी का कोई भी फैसला लेने से पहले उन्हें अपनी मॉम से मिलवाना चाहती हैं। कहा जाता है कि प्रियंका की जिंदगी की सबसे खास इंसान उनकी मां मधु चोपड़ा हैं। 
सूत्रों से मिली खबर के अनुसार, प्रियंका मुंबई के वर्सोवा इलाके स्थित अपने नए फ्लैट पर एक ग्रैंड पार्टी रखेंगी। निक की मुंबई यात्रा के दौरान प्रियंका उन्हें अपने सभी दोस्तों से मिलवाना चाहती हैं और इसलिए मुंबई में इस पार्टी के जरिए वो उन्हें अपनी दोस्तों के सामने इंट्रोड्यूस करेंगी। निक का मुंबई विजिट काफी खास होने वाला है क्योंकि प्रियंका का दिल जीतने के बाद अब उन्हें उनकी मॉम मधु और उनके दोस्तों का भी दिल जीतना होगा। 
कहा जा रहा है कि रणवीर -दीपिका और रणबीर-आलिया की शादी की अफवाहों के चर्चों  के बीच में प्रियंका अपने जिंदगी से जुडें फैसले ले सकती हैं। खैर इस बात का अभी तक कोई वाजिब सबूत सामने नहीं आया है। 
फिल्मी फ्रंट पर बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द बॉलीवुड फिल्म 'भारत' की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। लंबे समय बाद इस फिल्म के जरिए वह सलमान के साथ काम करेंगी। इसके अलावा वह अभिषेक बच्चन के साथ भी एक फिल्म करने वाली हैं। यह फिल्म मोटिवेश्नल स्पीकर आयशा चौधरी पर बन रही है। फिल्म में जायरा वसीम आयशा के किरदार में होंगी और अभिषेक-प्रियंका पेरेंट्स के रोल में नजर आएंगे।
साभार- लाइव हिन्‍दुस्‍तान
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26572335

Todays Visiter:7428