Publish Date:22-Jun-2019 23:29:06
भोपाल में हुआ एक काव्यात्मक प्रस्तुति का आयोजन
कविताओं की थीम, प्रकृति तथा पुरातत्व सौन्दर्य की सृजनात्मक व्याख्या
भोपाल, 22, जून 2019, आज शाम भोपाल के अरेरा क्लब में एक काव्यात्मक प्रस्तुति का आयोजन क्लब लिटेराती के तत्वावधान में किया गया। काव्यपाठ कार्यक्रम में कविताओें की थीम प्रदेश की प्रकृति के विभिन्न अजूबों तथा प्राकृतिक सौन्दर्य की सृजनात्मक व्याख्या की गई। काव्यपाठ में पूर्व मुख्य सचिव श्री ॲन्टोनी डिसा द्वारा उनके शिक्षाकाल तथा भारतीय प्रशासनिक सेवाकाल में उनकी प्रदेश में पदस्थापना के दौरान तामिया, भीमबैठिका, कान्हा, बुरहानपुर, सांची, विश्व प्रसिद्ध अजूबों तथा मानवनिर्मित स्मारकों को केन्द्रित करते हुए सृजनात्मक अनुभवों को साजा किया गया। इस काव्यात्मक कार्यक्रम में पूर्व मुख्य सचिव, श्री अॅन्टोनी डिसा की रचित चुनिंदा कविताएँ पढ़ी गयीं। श्री डिसा की यह कविताएँ पिछले 40 सालों में अंग्रेजी भाषा में भी लिखी गई हैं।
इन कविताओं की खूबी सिर्फ पढ़े जाने में नहीं, बल्कि देखे जाने में भी है। इसलिए प्रस्तुतिकरण दौरान कविताएँ स्क्रीन पर प्रोजेक्ट की गयीं। एक दार्शनिक नज़रिये से भी इन कविताओं का महत्व है। कविता पाठ सर्वश्री अॅन्टोनी डिसा, अर्चना ज़ुल्फ़िक़ार और जयंत दानिश छिब्बर, जो स्वयं एक प्रसिद्ध कवि भी हैं के द्वारा प्रस्तुतिकरण किया गया।
उल्लेखनीय है कि श्री डिसा एक प्रशासक के साथ-साथ लेखक और कवि भी हैं। सृजनशीलता बहुआयामी होती है, यह श्री डिसा में देखने को मिलता है। जो एक कुशल प्रशासक होने के साथ-साथ चित्रकला, काव्य लेखन वास्तुशास्त्र में भी गहरी पेठ रखते है। उनकी लघु कहानियों की किताब निकट भविष्य में प्रकाशित होने जा रही है। श्री डिसा की कुछ कविताओं को पोएट्री सोसायटी ऑफ इण्डिया द्वारा और एक कविता को यू.के. की अल्ज़ाइमर सोसायटी के द्वारा पुरस्कृत किया जा चुका है।
इस मौके पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्तमान तथा सेवानिवृत्त अधिकारी, कवि तथा काव्यप्रेमी विशेष रूप से मौजूद थे।