25-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

अवधि में देरी की समस्या है, फिर इन चीजों को खाने से उपयोगी होगा

Previous
Next
लड़कियों से साथ एक दिक्कत यह होती है कि जब भी कभी वो कोई ट्रिप प्लान करती हैं तो पीरियड्स उनकी राह में बाधक बन जाता है। पीरियड्स में होने वाली असुविधाओं की वजह से उनके लिए कहीं भी आ जा पाना कठिन हो जाता है। ऐसे में एक उपाय है जो इस समस्या से निजात दिलाने में उनकी मदद कर सकता है। ये उपाय बहुत कठिन नहीं है। पीरियड्स को जल्दी लाने में कुछ फूड्स बहुत मददगार होते हैं। यह शरीर में गर्मी उत्पन्न कर प्राकृतिक तरीके से पीरियड्स को जल्दी और तेजी से लाने में मदद करते हैं। यह उपाय उन महिलाओं के लिए भी कारगर होता है जिन्हें पीरियड्स देर से आने की शिकायत होती है। तो चलिए जानते हैं कि वे फूड्स कौन-कौन से हैं-

1. खूब खाएं पपीता – पपीता बहुत आसानी से मिल जाने वाला फल होता है। यह पीरियड्स को तेजी से लाने में मदद करता है। पपीता में कैरोटिन नाम का तत्व पाया जाता है जो शरीर में एस्ट्रोजन नाम के हार्मोन को उत्तेजित करता है। इस वजह से जल्दी पीरियड्स आने में आसानी होती है।
2. अनार का जूस पिएं – आप जिस तारीख से पीरियड्स चाहती हैं उसके ठीक दस दिन पहले से दिन में दो-तीन बार अनार के जूस का सेवन करना शुरू कर दें।
3. अनानास खाएं – अनानास ऐसा फल है जो शरीर में गर्मी पैदा करता है और यही चीज जल्दी पीरियड्स के लिए मददगार होती है। इसलिए जब आप पीरियड शुरू करना चाहती हैं उसके दस दिन पहले से अनानास खाना शुरू कर दें।
4. शहद के साथ ताजा अदरक खाएं – अदरक भी शरीर में गर्मी पैदा करता है जो पीरियड्स को जल्दी लाने में मदद करता है। इसके लिए हर सुबह खाली पेट शहद के साथ अदरक का जूस पीना शुरू कर दीजिए।
5. एलोवेरा – एलोवेरा पेट की बीमारी के लिए ही नहीं बल्कि पीरियड्स को भी जल्दी लाने में मदद करता है। इसके लिए एलोवेरा की पत्तियों से ताजा रस निकाल लें। इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और नाश्ते से पहले इसका सेवन करें।


साभार- जनसत्‍ता
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26604969

Todays Visiter:6651