Publish Date:01-Jan-2019 19:08:35
सभी विभागों का मेन्युअल बनेगा : परशुराम
परशुराम द्वारा डी.जी. सुशासन एवं नीति विशलेषण संस्थान का पदभार ग्रहण
भोपाल : मंगलवार, जनवरी 1, 2019, श्री आर. परशुराम ने आज अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विशलेषण संस्थान में महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। श्री परशुराम ने संस्थान में पदस्थ प्रमुख सलाहकारों एवं अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि सभी विभागों का मॉडल मेन्युअल होना चाहिए। संस्थान इस दिशा में प्रभावी कदम उठायेगा। उन्होंने संस्थान की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और आगामी कार्य योजना के विषय में चर्चा की।
इस दौरान प्रमुख सलाहकार श्री एम.एम.उपाध्याय और श्री मंगेश त्यागी भी उपस्थित थे।
स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करवाना हमारा लक्ष्य
बसंत प्रताप सिंह ने राज्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार ग्रहण किया
बसंत प्रताप सिंह ने राज्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार ग्रहण कर लिया है। श्री सिंह 31 दिसम्बर 2018 को मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। श्री सिंह ने आयोग में अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करवाना उनका लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग पर विशेष जोर दिया जायेगा। श्री सिंह ने आयोग के अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।
राज्य निर्वाचन आयोग की सचिव श्रीमती सुनीता त्रिपाठी ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को आयोग की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। फिल्म और पावर पाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से भी आयोग के कार्यों की जानकारी दी गयी। इस दौरान आयोग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।