08-May-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

नवनियुक्त निगम आयुक्त अविनाश लवानिया ने किया पदभार ग्रहण

Previous
Next

भोपाल, 25 मई 2018, नगर निगम भोपाल के नवनियुक्त आयुक्त अविनाश लवानिया ने शुक्रवार को अपरान्ह माता मंदिर हर्षवर्धन काम्पलेक्स स्थित निगम मुख्यालय में प्रभारी निगम आयुक्त आशीष भार्गव से चार्ज लेकर निगम आयुक्त का पदभार ग्रहण किया और अधिकारियों का परिचय प्राप्त कर निगम के प्रचलित कार्यों/योजनाओं आदि के संबंध मंे जानकारी प्राप्त की। निगम आयुक्त लवानिया ने समाचार माध्यमों के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि शहर की प्राथमिकता ही उनकी प्राथमिकता है।

निगम आयुक्त अविनाश लवानिया के निगम मुख्यालय पहुंचने पर अपर आयुक्त आशीष भार्गव, एम.पी.सिंह, कमल सोलंकी, श्रीमती मलिका निगम नागर, पी.के.श्रीवास्तव, रणवीर सिंह, उपायुक्त हरीश गुप्ता, एल.आर.कोली, विनोद कुमार शुक्ल, बी.डी.भुमरकर सहित निगम के अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।  

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26740022

Todays Visiter:5512