Publish Date:30-Sep-2022 18:13:46
भोपाल : शुक्रवार, सितम्बर 30, 2022, राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है। वीरेन्द्र कुमार, उप सचिव मध्यप्रदेश शासन को उप सचिव श्रम विभाग, धरणेन्द्र कुमार जैन उप सचिव मध्यप्रदेश शासन को उप सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और सोमेश मिश्रा उप सचिव मध्यप्रदेश शासन को उप सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग में पदस्थ किया है।