Publish Date:10-Mar-2018 17:55:08
राजकाज न्यूज, भोपाल
राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार शाम को जारी एक आदेश में पांच आई ए एस अधिकारियों के स्थानान्तरण किये हैं। आई ए एस अधिकारी बी.एम. जामोद को फिर अशोक नगर का कलेक्टर पदस्थ किया है। कटनी कलेक्टर विशेष गढ़पाले को भी बदला गया है। चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पदस्थ किये गये अशोक नगर कलेेक्टर को कटनी का कलेक्टर बनाया गया है।