08-May-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

राष्ट्रीय प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में बनाये 5000 नए भाजपा सदस्य

Previous
Next
भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान में, सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी शिवराज सिंह चौहान के मुख्य अतिथि में भोपाल में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में  व्यापक सदस्य अभियान किया गया। भारतीय जनता पार्टी भोपाल जिला अध्यक्ष विकास वीरानी ने बताया कि भाजपा के सदस्यता अभियान में भारी जन समर्थन व सहयोग उत्साह मिल रहा है। सदस्यता अभियान भोपाल जिला द्वारा तीन प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किये गए।
 
ओरिएंटल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट में दो हजार नव युवाओं को भाजपा का सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर कॉलेज के द्वार पर छात्राओं के द्वारा पुष्प वर्षा कर शिवराज सिंह चौहान का भव्य स्वागत किया गया। देवी सरस्वती की प्रतिमा, महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि चौहान ने संबोधित करते हुए नव राष्ट्र निर्माण में युवाओं को भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया। एकमात्र लोकतांत्रिक दल भाजपा है अन्य सभी दल वंश अनुसार चलते है जो देश का भला कभी नही कर सकते। विकास वीरानी ने युवाओं को संबोधित कर कहा कि आप देश का भविष्य है भाजपा से जुड़ कर सार्थक सहयोग दे। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा जिला महामंत्री गोपाल तिवारी एवं आभार कॉलेज आउटरीच प्रभारी सत्येंद्र सिंह सत्तू के द्वारा किया गया।
दक्षिण पश्चिम विधानसभा में शाम 4:30 बजे अर्जुन नगर फेस-2 माता मंदिर चौराहे के पास, शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, विधानसभा प्रभारी रामदयाल प्रजापति, विधानसभा सह प्रभारी शंकर मकोरिया, मंडल अध्यक्ष एवं विधानसभा में निवासरत समस्त पदाधिकारियों के उपस्थिति में सैकड़ों नागरिकों को सदस्य बनाया। मध्य विधानसभा में स्मार्ट पार्किंग स्थल प्रगति पेट्रोल पंप (एमपी नगर) में शिवराज सिंह  चौहान ने जनसमूह को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह,जिलाध्यक्ष विकास वीरानी, कृष्ण मोहन सोनी, रविंद्र यति, नगर निगम परिषद अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान, पार्षद मोनू गोहल, अनिल अग्रवाल लिली, सुषमा बबीता, चेतन सिंह, अशोक सैनी, सुधीर जाचक, राजेंद्र गुप्ता, राजकुमार विश्वकर्मा, राजीव श्रीवास्तव, महेश शाक्य, मुकुल लोखंडे एवं विधानसभा में निवासरत पदाधिकारियो की उपस्थित में सैकड़ों नागरिकों को सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम में  सुनील यादव,  सुमित रघुवंशी, बालिस्ता रावत, संजय वर्मा, हरीश कुमार राम, गोपाल पाटीदार, डॉक्टर सत्येंद्र स्वरूप मिश्रा एवं सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित थे।
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26737889

Todays Visiter:3379