24-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान 12 फरवरी से 2 मार्च तक

Previous
Next

12 से 14 फरवरी को कार्यकर्ता अपने-अपने घरो में पार्टी का झण्डा फहरायेगे

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की दृष्टि से पूरे प्रदेश में पार्टी के कार्यकर्ता 12 फरवरी से 2 मार्च तक ग्राम केन्द्र, नगर केन्द्र से लेकर बूथ स्तर पर मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान के तहत अपने-अपने घरों में पार्टी का झण्डा फहरायेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने प्रदेश के कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को उत्साह के रूप में करने का आग्रह किया है।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अभियान के प्रभारी श्री रामेश्वर शर्मा बताया कि अभियान की विधिवत शुरूआत 12 फरवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अहमदाबाद से करेंगे। मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान 12 फरवरी से 2 मार्च के बीच बूथ स्तर तक चलेगा।
उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगायेंगे। 13 फरवरी को सभी जिला कार्यसमिति सदस्य, निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं 14 फरवरी को प्रदेश के सभी मण्डल के कार्यसमिति सहित मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यसमिति सदस्य अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगायेंगे और अपनी सेल्फी लेकर वाट्सएप्प एवं फेसबुक पर सेयर करेंगे।
 
सुमित ओरछा मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व संासद श्री राकेश सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत के निर्देश पर प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर ने श्री सुमित ओरछा को भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश का मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया है। यह पार्टी की ओर से इलेक्ट्रानिक मीडिया पर होने वाली बहस में पार्टी का पक्ष रखेंगे।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26595720

Todays Visiter:5359