18-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

अनेक सेवानिवृत्त अफसरों ने थामा सपाक्स का हाथ

Previous
Next
रविवार, को सपाक्स समाज संगठन  की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक मुख्य संरक्षक हीरालाल त्रिवेदी, संरक्षक श्रीमती बीना घाणेकर, उपाध्यक्ष उमर फारूख खट्टानी की उपस्थिति एंव अध्यक्ष के.एल.साहू के अध्यक्षता में संपन्न हुई|
बैठक में सपाक्स समाज संस्था से श्रीमती सुधा चौधरी सेवा निवृत्त प्रमुख सचिव आई.ए.एस. द्वारा सपाक्स समाज संस्था में शामिल होकर संस्था को मजबूत बनाने और सपाक्स के सभी मुद्दों पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने बताया कि पदोन्नति में आरक्षण नियम 2002 लागू होने के बाद जूनियर के पदोन्नत होने से शासकीय सेवाओं में विद्वेष बढ़ा है, सामाजिक समरसता पर सपाक्स काम कर रहा है, इसलिए वो इसके समर्थन में आई हैं।
आज के बैठक में सेवा निवृत्त जिला सत् न्यायधीश  दिलिप कुमार मिश्रा एवं अनिल कुमार चतुर्वेदी के साथ साथ, राकेश चतुर्वेदी ब्राह्मण एकता मंच, सैयद शाकिर अहमद, सुश्री उमा भार्गव सेवा निवृत्त संयुक्त संचालक जनसंपर्क ,सुश्री गीता कामठे सेवा निवृत्त संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय,  प्रफुल्ल कुमार मंजूरे सेवा निवृत्त संयुक्त कलेक्टर, श्रीमती शारदा सक्सेना के साथ-साथ अनेक सामाजिक व्यक्तियों द्वारा सपाक्स समाज के सिध्दान्तो में सहमति व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की गई |
इस अवसर पर सभी ने एक मत से आरक्षण मुक्त भरत को बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने राजनैतिक दलों को समाज के बहुसंख्यक वर्ग का सम्मान करते हुए सभी को समानता का अधिकार देने के बात पर सहमति व्यक्त की गई तथा एक मत से सपाक्स समाज को राजनैतिक दल के रूप में स्थापित कर आगामी विधानसभा  निर्वाचन में वर्तमान राजनितिक  पार्टियों से बहुसंख्यक समाज को सपाक्स से जोड़ कर कार्यवाही करने का संकल्प लिया गया अंत में सभी का आभार डॉ के एल साहू अध्यक्ष  द्वारा किया गया |
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26556116

Todays Visiter:8240