Publish Date:14-Mar-2019 18:38:53
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने आज 6 अलग-अलग शिकायतें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की है। इस संबंध में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल गुरूवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचा था। प्रतिनिधि मंडल में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजेश लुणावत, वरिष्ठ नेता श्री शांतिलाल लोढ़ा एवं श्री एस.एस. उप्पल, प्रदेश प्रवक्ता सुश्री राजो मालवीय, श्री रवि कोचर शामिल थे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को की गई शिकायत में कहा गया है कि भोपाल से प्रकाशित दैनिक समाचर पत्र ‘‘एल.एन.स्टार’’ के दिनांक 12 मार्च 2019 के पृष्ठ-12 पर र्शीषक ‘‘चुनाव डयूटी में लगाये गये अधिकारियों का भी कर दिया तबादला’’ समाचार प्रकाशित हुआ। म.प्र. में तबादला उद्यौग किस प्रकार से चल रहा है,इस समाचार को पढ़कर आपको राज्य सरकार का जो खेल चल रहा है उसकी स्वाभाविक जानकारी मिल जायेगी। एक प्रकार से बिना मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं मुख्य चुनाव आयुक्त को जानकारी दिये बैगर एवं उससे अनुमति प्राप्त किये बिना ही कांग्रेस की राज्य सरकार अपने चुनावी फायदे के लिए अधिकारियों की पोस्टिंग कर रही है। समाचारों को गंभीरता में लेकर योग्य आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की।
दूसरी शिकायत में भोपाल से प्रकाशित दैनिक समाचर पत्र दैनिक मध्य स्वदेश में ‘‘कांग्रेस एजेंट के रूप में काम कर रहे कलेक्टर-एसपी.......ममता’’ समाचार प्रकाशित हुआ। समाचार को देखकर ऐसे कलेक्टर एस.पी. जिनकी पदस्थापना कांग्रेस को निर्वाचन में लाभ पहुचाने के आशय से की गई है,ऐसे अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से पृथक रखने की मांग की।
तीसरी शिकायत में भोपाल से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र ‘‘दैनिक अमन का फरिश्ता’’ के दिनांक 13 मार्च 2019 दिन बुधवार के पृष्ठ-3 पर एक समाचार र्शीषक ‘‘कांग्रेस की शिकायत पर भाजपा का संभागीय मुख्यालय खाली कराने पहुंचा प्रशासन’’ प्रकाशित हुआ। खबर को गंभीरता से लेते हुए योग्य एवं उचित आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की।
चौथी शिकायत में भोपाल से प्रकाशित समाचार पत्र TIME OF INDIA 13 मार्च 2019 अंक के पृष्ठ-4 पर एक शीर्षक ^^Dance video of top cop and min goes viral,,probe ordered से प्रकाशित समाचार से आपको जानकारी हो जायेगी कि कांग्रेस नेता और वर्तमान में मंत्री के साथ डांस करने वाले पुलिस अधीक्षक श्री अमित सिंह को तत्काल निर्वाचन कार्य से पृथक किया जाये एवं उन्हे जबलपुर से हटाकर पुलिस मुख्यालय पदस्थापना करने की मांग की।
पांचवी शिकायत में श्रीमती प्रमिला सिंह शहडोल जिले की जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता है। इसके साथ ही श्री अमरपाल सिंह कलेक्टर जिला उमरिया उनके पति है और उनके कांग्रेस नेताओं से घनिष्ट सम्बन्ध हैं, आये दिन कांग्रेस नेताओं के साथ उठना बैठना होता है। निर्वाचन नियम और परम्परा अनुसार ऐसे अधिकारियों का जिनके संबंधी किसी पार्टी से संबंधित है अथवा रिश्तेदारी है उन्हे चुनाव डय्टी से पृथक रखा जाता है। गत विधानसभा चुनाव में भी ऐसे अनेक अधिकारियों का जिनकी रिश्तेदारी राजनैतिक पार्टी से संबंधित थी, उन्हे भी मैदान ड्यूटी से हटाकर मंत्रालय में पदस्थ किया गया। श्री अमरपाल सिंह की पत्नि स्वंय कांग्रेस नेता है तथा श्री अमरपाल सिंह कांग्रेस के पक्ष में काम करते चले आ रहे है, इसलिए निष्पक्ष चुनाव की दृष्टि से यह आवश्यक है कि श्री अमरपाल सिंह को उमरिया जिला कलेक्टर के पद से तत्काल हटाने की मांग की।
छठवी शिकायत में आचार संहिता लगने के बाद प्रदेश सरकार द्वारा अधिकारियों के स्थानांतरण करने के संबंध में 11/3/2019 को आदेश क्रमांक 323 स्थापना-1/2019 दिनांक 12/3/2019 के द्वारा राजेश शुक्ला अनुविभागीय अधिकारी नसरूल्लागंज एवं अन्य दो अधिकारियों को वर्तमान पद से स्थानांतरित कर नई पदस्थापना दी गयी। चुनाव के निर्देशानुसार चुनाव आचार संहिता लगने के बाद किसी अधिकारी व कर्मचारी का स्थानांतरण शासन नहीं कर सकता। कलेक्टर सीहोर द्वारा राजनैतिक दबाव में पारित इस आदेश से यह स्पष्ट होता है कि यह आचार संहिता का घोर उल्लंघन है। इसके खिलाफ तत्काल कार्यवाही करने की मांग की है।