20-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

15 वीं विधान सभा के प्रथम सत्र का शुभारंभ 7 जनवरी से

भोपाल:दिनांक 24 दिसम्बर, 2018 मध्य,प्रदेश की पंचदश् विधान सभा के प्रथम सत्र का शुभारंभ सोमवार, 07 जनवरी,2019 से होगा। शुक्रवार, 11 जनवरी तक चलने वाले सत्र में सदन की कुल 5 बैठके होंगी। राज्यपाल द्वारा तदाशय की अधिसूचना आज यहां जारी कर दी गई। सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही निर्धारित तिथि को प्रात: 11:00 बजे से प्रारंभ होगी।

विधान सभा के प्रमुख सचिव ए.पी. सिंह ने बताया कि पांच दिवसीय सत्र के दौरान नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलायी जायेगी। सदस्यों  की शपथ के बाद विधान सभा के अध्यक्ष का निर्वाचन तथा राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल का अभिभाषण होगा। इस दौरान अन्यव शासकीय कार्य भी संपादित किये जायेंगे।

विधायकों का विधान सभा पहुंचना शतत् जारी
विधान सभा सचिवालय में औपचारिकताएं पूर्ण करने विधायकों शतत् आगमन जारी है। लक्ष्म्ण सिंह विधायक एवं पूर्व सांसद ने विधान सभा सचिवालय पहुंच कर औपचारिकताएं पूर्ण की। प्रमुख सचिव ए.पी. सिंह ने उनका स्वायगत किया तथा साथ ही आवश्यक साहित्य प्रदान किया। आज पहुंचने वाले विधायकों में महेन्द्र सिंह सिसोदिया, संजय शाह, आशीष गोविन्द‍ शर्मा, डॉ. नारायण त्रिपाठी, डॉ. योगेश पंडाग्रे हैं।

विधान सभा सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारी ने ली सुशासन की शपथ
मध्य प्रदेश विधान सभा सचिवालय ने राज्य शासन द्वारा लिये गये निर्णय अनुसार भारत के पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म‍ दिन के उपलक्ष्य में आज 24 दिसम्बर को सुशासन दिवस मनाया, प्रमुख सचिव ए.पी. सिंह ने परिसर स्थित आडिटोरियम में सुशासन की समस्तर कर्मचारी-अधिकारियों को शपथ दिलायी।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26568083

Todays Visiter:3176