19-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

कांतिलाल भूरिया ने ली विधान सभा सदस्यता की शपथ

Previous
Next

भोपाल : 31 अक्टूसबर, 2019, पन्द्राहवीं विधानसभा के उप चुनाव में निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 193 – झाबुआ विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित कांतिलाल भूरिया द्वारा आज विधानसभा सदस्यसता की शपथ ली गई।  

विधानसभा अध्यतक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने झाबुआ विधानसभा उपचुनाव में  24 अक्टूपबर, 2019 को निर्वाचित सदस्य कांतिलाल भूरिया को विधानसभा भवन स्थित विधान परिषद सभागार में आज विधानसभा सदस्यिता की शपथ दिलाई।  शपथ ग्रहण अवसर पर मुख्‍यमंत्री कमलनाथ, विधानसभा उपाध्यक्ष सुश्री हिना लिखीराम कावरे, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सदस्य दिग्विजय सिंह, पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री सुरेश पचौरी, राज्यंसभा सदस्य विवेक तन्खा,  संसदीय कार्य मंत्री डा. गोविन्द सिंह, सहित मंत्रि मण्डल के सदस्यगण हुकुम सिंह कराड़ा, गोविंद सिंह, तुलसीराम सिलावट, बृजेन्द्र सिंह राठौर, तरूण भनोत, कमलेश्वर पटेल, हर्ष यादव, सुरेन्द्र सिंह बघेल, पी.सी. शर्मा, प्रद्युम्न सिंह तोमर, महेन्द्र सिंह सिसोदिया, जयवर्द्धन सिंह, ओमकार सिंह मरकाम, दीपक बावरिया, सहित बड़ी संख्या में विधायक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव ए.पी. सिंह द्वारा प्रारंभ में शपथ कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत कर कार्यक्रम का संचालन किया गया।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26560027

Todays Visiter:3756