Publish Date:07-Mar-2019 22:55:41
राजकाज न्यूज, भोपाल राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मध्यप्रदेश निजी व्यावसायिक शिक्षण संस्था ( प्रवेश का विनियमन एवं शुल्क का निर्धारण) के अध्यक्ष के रूप में विवेकानंद गाइडेन्स प्रकोष्ठ, भोपाल के निदेशक कमलाकर सिंह को नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 3 वर्ष के लिए की गयी है।