Publish Date:07-Apr-2020 16:49:14
राजकाज न्यूज, भोपाल
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कर्मचारियों की डीए के उनकी सरकार द्वारा लिये गये फैसले को पलटने पर पहले तो आपत्ति की ओर अब इस संबंध में वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को पत्र लिखा है। उन्होंने चुनी हुई सरकार के फैसले रद्द करने को दुराग्रपूर्ण बताया है। उन्होंने इस निर्णय को कर्मचारियों के हित में वापिस लेने का अनुरोध किया है।
इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जनता के नाम जारी अपील में कर्मचारियों के डीए के निर्णय को निरस्त नहीं, बल्कि स्थगित करने की बात कहते हुए कहा है कि इस चुनौतिपूर्ण समय पर इस निर्णय को ठीक बताया। साथ ही कहा कि मैंने पूर्व में कर्मचारियों को हमेशा ही समय पर डीए दिया हैं। साथ ही कर्मचारियों के संबंध में हमेशा ही अच्छे निर्णय लिये हैं।