19-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

नजदीक आये काल भैरव और गढ़कालिका

Previous
Next
उज्जैन में यात्रियों के लिये होंगी 55 टिकट विण्डो

उज्जैन में अप्रैल-मई में होने वाले सिंहस्थ के लिये किये जा रहे निर्माण कार्य तेजी से पूरे किये जा रहे हैं। निर्माण कार्य पूरे होने पर उज्जैन शहर में दिन-प्रतिदिन निखार आ रहा है। निर्माण कार्यों की श्रंखला में एक अति-महत्वपूर्ण पुल का कार्य पूरा हो गया है। गढ़कालिका से काल भैरव को जोड़ने वाले क्षिप्रा नदी पर बने पुल से श्रद्धालुओं सहित उज्जैन शहर के नागरिकों को सुविधा हुई है। इस पुल को जोड़ने वाली एप्रोच रोड का कार्य अंतिम चरण में है। लगभग 175 मीटर लम्बा यह पुल 9 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है। यह पुल लोक निर्माण विभाग के सेतु प्रभाग ने बनाया है। सिंहस्थ के पूर्व उज्जैन के फ्रीगंज ओव्हर-ब्रिज का रिनोवेशन भी करवाया जायेगा। इसके लिये तैयारियाँ शुरू कर दी गयी हैं।

शाही एवं पर्व स्नान पर चलेंगी विशेष ट्रेन

सिंहस्थ के दौरान रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने की योजना तैयार की है। सिंहस्थ के सामान्य दिनों में विभिन्न स्थान से उज्जैन तक 78 ट्रेन का आवागमन रहेगा। सिंहस्थ की विशेष तिथियों 9, 12, 17 और 20 मई के दिवसों में 178 ट्रेन चलेंगी। दिनांक 21 मई को 179 ट्रेन और 22 मई को 143 ट्रेन चलेंगी। बीना तथा इटारसी से भी उज्जैन के लिये विशेष ट्रेन चलाये जाने की तैयारी की जा रही है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये उज्जैन रेलवे स्टेशन पर यात्री टिकट के लिये 55 विण्डो की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा उज्जैन के आसपास इंदौर, रतलाम, शाजापुर, देवास, फतेहाबाद, नईखेड़ी और नागदा स्टेशन पर 44 अस्थायी टिकट विण्डो की व्यवस्था की जायेगी। यात्रियों की सुविधा के लिये ऑटोमेटिक टिकट वेण्डर मशीन की भी व्यवस्था की जा रही है। सिंहस्थ के दौरान ट्रेनों की जानकारी देने के लिये 22 अस्थायी पूछताछ केन्द्र स्थापित किये जायेंगे। सिंहस्थ में यात्रियों की सुविधा के लिये रेलवे 21 लाख लीटर वॉटर स्टोरेज केपेसिटी निर्मित कर रहा है।
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26564447

Todays Visiter:8176