Publish Date:31-Oct-2019 18:56:25
राजकाज न्यूज, भोपाल
राज्य शासन के गृह विभाग ने अपने पूर्व आदेश में संशोधन कर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी 1987 बैच के शैलेष कुमार सिंह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (चयन) पुलिस मुख्यालय को एडीजी अग्निशमन सेवाऐं, पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया है। पूर्व में उन्हें आरबीआई, हेडक्वार्टर में ओएसडी के रूप में मुंबई पदस्थ किया गया था।