Publish Date:25-May-2018 16:28:43
भोपाल : शुक्रवार, मई 25, 2018, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास विवेक अग्रवाल ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में ढिलाई बरतने पर दो मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की दो-दो वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिये हैं।
प्रमुख सचिव द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि उक्त नगरपालिका अधिकारियों द्वारा प्रकरणों के निराकरण में लगातार ढिलाई बरती जा रही है। मई माह में भी न्यूनतम ग्रेडिंग पर रहने के कारण मुख्य नगरपालिका अधिकारी अम्बाह जिला मुरैना अमजद गनी तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी मंडीदीप जिला रायसेन राजेश श्रीवास्तव की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिये गये हैं।